Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 07 सितंबर, 2023 | 07 Sep 2023

पक्षी जैसा डायनासोर: फ्यूजीयानवेनेटर प्रोडिजियोसस

  • दक्षिण-पूर्वी चीन में फ्यूजीयानवेनेटर प्रोडिजियोसस नामक जुरासिक काल के पक्षी जैसे डायनासोर के जीवाश्मों की हालिया खोज वैज्ञानिकों के लिये एक रोचक विषय है, जिसने पक्षियों की उत्पत्ति में एक महत्त्वपूर्ण विकासवादी चरण पर प्रकाश डाला है।
  • इस डायनासोर के पैर लंबे थे और भुजाएँ डैनों/पंखों की भाँति थीं, जिससे पता चलता है कि यह या तो तेज़ धावक था या इसकी जीवनशैली आधुनिक पक्षी की तरह झुंड में निवास करने की थी।
  • इसे एवियलांस नामक समूह के सदस्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है जिसमें सभी पक्षी और उनके निकटतम गैर-एवियन डायनासोर की प्रजातियों में शामिल हैं।
  • इसका अग्रभाग आमतौर पर पक्षी के पंख की तरह बना होता है, लेकिन उंगलियों पर तीन पंजे होते हैं, जो आधुनिक पक्षियों में अनुपस्थित हैं।

भारत का पहला UPI-ATM

  • भारत का पहला UPI-ATM 5 सितंबर, 2023 को हिताची पेमेंट सर्विसेज़ द्वारा लॉन्च किया गया।
  • यह एक व्हाइट लेबल ATM (WLA) है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India- NPCI) के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • ATM को "निर्बाध नकदी निकासी" हेतु सक्षम बनाने और भौतिक ATM कार्ड ले जाने की आवश्यकता को खत्म करने के लिये डिज़ाइन किया गया था। इसका उद्देश्य सीमित पारंपरिक बैंकिंग बुनियादी ढाँचे वाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना भी है।

और पढ़ें…यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में आधार इनोवेशन को आगे बढ़ाया

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर "आधार प्रमाणीकरण की पुनर्कल्पना" विषय को मूर्त रूप देते हुए अपने उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का अनावरण किया।

  • स्वयंसेवी दिशा-निर्देश 2022 पहल के तहत UIDAI ने प्रौद्योगिकी अपनाने में तेज़ी लाने और निवासियों के लिये नवीन समाधान विकसित करने हेतु उद्योग तथा फिनटेक भागीदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया है।
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ सहयोगात्मक प्रयासों ने फेस ऑथेंटिकेशन को बढ़ाया है, कम रोशनी की स्थिति को अनुकूलित कर धोखाधड़ी की रोकथाम के उपायों को मज़बूत किया है।

और पढ़ें… भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

EMRS के प्राचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), भोपाल, मध्य प्रदेश के प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया।

  • वर्ष 1997-98 में शुरू की गई EMRS योजना का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना करना था जो दूरदराज़ के इलाकों में कक्षा VI से XII तक अनुसूचित जनजाति के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करता है।
    • यह योजना भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।