प्रीलिम्स फैक्ट्स: 29 अक्तूबर, 2019 | 29 Oct 2019

उलुरु चट्टान

Uluru Rock

ऑस्ट्रेलिया की विशाल लाल एकाश्मक (Monolith) उलुरु चट्टान को सरकार द्वारा ट्रैकिंग के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Uluru Rock

उलुरु चट्टान के बारे में:

  • इस चट्टान को आयर्स रॉक (Ayers Rock) के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस चट्टान का ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय जनजाति अनांगु (Anangu) समुदाय में  विशेष आध्यात्मिक महत्त्व है।
  • यह ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।
  • यह लगभग 0.5 अरब वर्ष पुरानी बलुआ पत्थर से निर्मित चट्टान है।
  • इसकी ऊँचाई लगभग 348 मीटर है तथा परिधि 9.4 किमी. है।

उलुरु की अवस्थिति:

  • यह मध्य ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान में स्थित एक विशाल लाल एकाश्मिक चट्टान है।
  • आयर्स रॉक को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • वर्ष 1993 में इसका नाम परिवर्तित कर उलुरु-काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान (Uluru-Kata Tjuta National Park) कर दिया गया।
  • उलुरु-काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सूचीबद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थल है।

सैन्य अभ्यास शक्ति

Army Exercise SHAKTI

भारत-फ्राँस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति (SHAKTI) 31 अक्तूबर, 2019 से 13 नवंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा।

SHAKTI

  • भारत और फ्राँस के बीच यह सैन्य अभ्यास वर्ष 2011 से किया जा रहा है।
  • यह द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, एक द्विवार्षिक अभ्यास है जो क्रमिक रूप से भारत तथा फ्राँस में आयोजित किया जाता है।
  • इस वर्ष यह द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी करेगी।

उद्देश्य

  • सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और पारस्पारिकता को बढ़ाना है।
  • इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र जनादेश (United Nations Mandate) के तहत अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में काउंटर टेरिरिज़्म ऑपरेशन (Counter Terrorism operations) पर ध्यान केंद्रित करना है।

भारत और फ्राँस के बीच अन्य सैन्य अभ्यास

वरुण - नौसेना अभ्यास

गरुड़ - वायुसेना अभ्यास

शक्ति - थलसेना अभ्यास


ऑपरेशन कायला म्यूलर

Operation Kayla Mueller

हाल ही में इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल-बगदादी को मारने हेतु चलाए गए स्टील्थ ऑपरेशन का नाम कायला म्यूलर के नाम पर रखा गया था।

Kayla Mueller

कायला म्यूलर कौन थीं?

  • कायला म्यूलर एक अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्त्ता थी।
  • उनका वर्ष 2013 में चरमपंथी समूह (ISIS) द्वारा अपहरण किया गया तथा 18 महीने तक कैद में रखने के बाद वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी।

अबू बक्र अल-बगदादी कौन था?

  • अबू बक्र अल-बगदादी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया  (Islamic State of Iraq and Syria-ISIS) आतंकवादी संगठन का नेता था।
  • इसने वर्ष 2012 में सीरिया में ज़भात अल-नुसरा आतंकी संगठन की स्थापना की जिसका वर्ष 2013 में नाम परिवर्तित करके ISIS कर दिया गया।
  • इसे यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट (United States Department of State) द्वारा वैश्विक आतंकवादी नामित किया गया था।

चक्रवात क्यार

Cyclone Kyarr

हाल ही में उष्णकटिबंधीय चक्रवात क्यार (Kyarr) ने अरब सागर में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से श्रेणी 4 के चक्रवात के रूप में दस्तक दी है।

Cyclone Kyarr

इसका नामकरण:

  • इसका नामकरण म्याँमार द्वारा किया गया है।

चक्रवात क्यार के बारे में?

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में क्यार अरब सागर में आया सबसे तीव्रगामी चक्रवात है।
  • यह उत्तर-पश्चिम में ओमान तट की ओर लगातार बढ़ रहा है।
  • यह रिकॉर्ड स्तर पर अरब सागर में दूसरा सबसे तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात बन गया है।
  • अरब सागर में वर्ष 2007 में आया 5 श्रेणी की तीव्रता वाला चक्रवात गोनू सबसे तीव्र (265 किमी. प्रति घंटे) उष्णकटिबंधीय चक्रवात था।