प्रिलिम्स फैक्ट्स : 28 जुलाई, 2021 | 28 Jul 2021

अभ्यास इंद्र-21

Exercise INDRA-21

भारत और रूस के बीच 12वाँ संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-21 (Exercise INDRA) का आयोजन  अगस्त 2021 में रूस के वोल्गोग्राद में किया जाएगा।

Russia

प्रमुख बिंदु

अभ्यास इंद्र-21 के विषय में:

  • दोनों देशों की सेनाएँ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई संबंधी संयुक्त राष्ट्र (UN) अध्यादेश के अनुपालन में आतंक विरोधी अभ्यास करेंगी।
  • इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी, जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में आयोजित किया गया था। हालाँकि पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास (Tri-Services Exercise) वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था।
  • भारत और रूस के बीच पिछला संयुक्त, त्रि-सेवा अभ्यास दिसंबर 2019 में भारत में आयोजित किया गया था। यह बबीना (झांसी के निकात), पुणे और गोवा में एक साथ आयोजित किया गया था।
  • सैन्य अभ्यास का महत्त्व:
  • अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में सैन्य कूटनीति हाल के वर्षों में राष्ट्रों के राजनयिक हितों को आगे बढ़ाने के लिये एक प्रमुख उपकरण के रूप में उभरी है।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सैन्य अभ्यासों में भाग लेना सदस्य देशों के बीच उच्चतम स्तर के विश्वास और आत्मविश्वास का संकेत है।
  • सैन्य अभ्यास सेनाओं को एक-दूसरे के अभ्यास और प्रक्रियाओं को समझने, भाषा की बाधाओं को दूर करने तथा उपकरण क्षमताओं से परिचित कराने की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • यह संयुक्त अभियानों की स्थिति में विशेष रूप से उपयोगी है, (चाहे युद्ध में या युद्ध के अलावा अन्य ऑपरेशनों में, जैसे- मानवीय सहायता, आपदा राहत, एंटी-पायरेसी आदि - जब राष्ट्र एक सामान्य कारण के लिये एक साथ आते हैं)। 
  • संभवतः संयुक्त सैन्य अभ्यास का सबसे महत्त्वपूर्ण लाभ 'रणनीतिक संकेत' प्रदान करना है।
    • एक या अधिक देशों के साथ एक संयुक्त अभ्यास तीसरे देश को इस क्षेत्र में हमारे प्रभाव का संकेत देने और हमारे राजनयिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से कार्य करता है।
  • अप्रत्यक्ष तौर पर, सैन्य अभ्यास सैनिकों और सेनाओं के बीच भाईचारे तथा सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
    • सद्भावना के अलावा, यह राष्ट्र की सॉफ्ट पावर- संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाजों, विश्वासों, भोजन की आदतों और जीवन शैली के आदान-प्रदान का एक साधन है।

अन्य देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास

अभ्यास का नाम

देश

गरुड़ शक्ति 

इंडोनेशिया

एकुवेरिन

मालदीव 

हैंड-इन-हैंड

चीन

बोल्ड कुरुक्षेत्र 

सिंगापुर

मित्र शक्ति

श्रीलंका

नोमेडिक एलीफैंट

मंगोलिया

शक्ति

फ्राँस

सूर्य किरण

नेपाल

युद्ध अभ्यास

संयुक्त राज्य अमेरिका