प्रीलिम्स फैक्ट्स: 25- 07- 2019 | 25 Jul 2019

ड्रैकैना कैम्बोडियाना

Dracaena cambodiana

भारतीय वनस्पति शोधकर्त्ताओं ने असम में एक रक्त स्रावित वृक्ष की प्रजाति ड्रैकैना कैम्बोडियाना (Dracaena cambodiana) की खोज की है।

Dracaena cambodiana

  • यह ऐस्परैगेसी (Asparagaceae) परिवार से संबंधित है।
  • इस पौधे से चमकदार लाल रंग का लेटेक्स स्रावित होता है जिसका उपयोग प्राचीन काल से दवा, वार्निश और कपड़ों की रंगाई आदि कार्यों में किया जाता है। चीन में एक पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग किया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि पहली बार भारत से किसी ड्रैगन ट्री प्रजाति की जानकारी प्राप्त हुई है।
  • यह वृक्ष असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डोंगा सर्पो क्षेत्र में पाया गया है।
  • इस पौधे को ड्रैगन ट्री प्रजाति के रूप में वर्गीकृत करने में लगभग चार साल का समय लगा।
  • भारत में हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पूर्व और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में ऐस्परैगेसी (Asparagaceae) परिवार से संबंधित ड्रेकेना वंश की लगभग 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ड्रैकैना कैम्बोडियाना ड्रैगन ट्री की एकमात्र शुद्ध प्रजाति है।

नेशनल डेटा क्वालिटी फोरम

National Data Quality Forum- NDQF

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय चिकित्सा सांख्यिकी संस्थान ने जनसंख्या परिषद के साथ मिलकर नेशनल डेटा क्वालिटी फोरम (National Data Quality Forum-NDQF) लॉन्च किया है।

  • NDQF का उद्देश्य समय-समय पर कार्यशालाओं और सम्मेलनों के माध्यम से वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित पहल तथा मार्गदर्शन कार्यों आदि के माध्यम से लोगों को एकत्रित करना है।
  • इस प्रक्रियाओं में संग्रहीत आँकड़े सटीक होंगे जिनका उपयोग स्वास्थ्य एवं जनसांख्यिकीय आँकड़ों में किया जा सकता है।
  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research’s- ICMR)
    • जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय एवं संवर्द्धन के लिये भारत का यह शीर्ष निकाय दुनिया के सबसे पुराने चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • यह नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसे भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Department of Health Research, Ministry of Health & Family Welfare) के माध्यम से वित्त पोषित किया जाता है।
  • राष्ट्रीय चिकित्सा सांख्यिकी संस्थान (National Institute for Medical Statistics- NIMS)
    • यह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical ResearchICMR) नई दिल्ली का एक स्थाई संस्थान है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी।
    • इस संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शोध पद्धति, कार्यक्रम मूल्यांकन, गणितीय मॉडलिंग, डेटा विश्लेषण आदि पर तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करना है।
    • स्थापना के समय यह इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन मेडिकल स्टैटिस्टिक्स (Institute for Research in Medical Statistics- IRMS) के नाम से जाना जाता था।
    • 9 नवंबर, 2005 से इसका नाम राष्ट्रीय चिकित्सा सांख्यिकी संस्थान (National Institute for Medical Statistics-NIMS) कर दिया गया।