प्रिलिम्स फैक्ट्स : 21 जून, 2021 | 21 Jun 2021

‘इन-ईयू नेवफोर’ संयुक्त नौसेना अभ्यास

IN-EUNAVFOR Joint Naval Exercise

हाल ही में ‘इन-ईयू नेवफोर’ संयुक्त नौसेना  (IN-EUNAVFOR) अभ्यास अदन की खाड़ी में आयोजित गया है।

Gulf-of-Aden

प्रमुख बिंदु

प्रतिभागी:

  • इसमें भारतीय नौसेना के साथ-साथ अन्य नौसैनिक बल इटली, स्पेन और फ्रांस के हैं।
  • इस नौसैनिक अभ्यास में उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास, खोज और बचाव तथा अन्य समुद्री सुरक्षा अभियान शामिल थे

उद्देश्य:

  • समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये एक एकीकृत बल के रूप में नौसेनाओं के युद्ध कौशल और उनकी क्षमता को बढ़ावा देना और सुधार करना।

महत्त्व:

  • यूरोपीय संघ नौसैनिक बल और भारतीय नौसेना, विश्व खाद्य कार्यक्रम चार्टर (UN WFP) के तहत तैनात समुद्री डकैती अभियानों और जहाज़ों की सुरक्षा सहित अनेक मुद्दों पर साथ काम करते हैं।
  • भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल, बहरीन में सालाना आयोजित SHADE  (शेयर्ड अवेयरनेस एंड डी-कोन्फ्लिक्शन) बैठकों के माध्यम से नियमित बातचीत भी करते हैं।  
    • SHADE बहरीन में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशनल काउंटर पायरेसी प्लेटफॉर्म है।
    • इसका उद्देश्य भागीदारों को सूचनाओं को साझा करने, प्रवृत्तियों के विकास का आकलन करने, सर्वोत्तम प्रथाओं का आकलन करने और अदन की खाड़ी, ओमान की खाड़ी तथा पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री डकैती के विरुद्ध कार्रवाई करने वालों के बीच संघर्ष को रोकने हेतु प्रोत्साहित करना है।
  • यह समुद्रों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तथा एक खुली, समावेशी और नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के तौर पर साझेदार नौसेनाओं के रूप में साझा मूल्यों को भी रेखांकित करता है।
  • समवर्ती रूप से भारतीय नौसेना सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा केंद्र-हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र के बीच एक आभासी "सूचना साझाकरण अभ्यास" भी आयोजित किया जा रहा है, जो EUNAVFOR का एक अभिन्न अंग है।
  • यह आपसी संपर्क भारतीय नौसेना तथा यूरोपीय संघ नौसैनिक बल के बीच तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालनशीलता के स्तर में वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

प्रमुख भारतीय समुद्री अभ्यास 

अभ्यास का नाम

देश का नाम

SLINEX

श्रीलंका

बोंगोसागर और IN-BN CORPAT

बांग्लादेश

जिमेक्स

जापान

नसीम-अल-बहरी

ओमान

इंद्र

रूस

ज़ैर-अल-बहरी

कतर

समुद्र शक्ति

इंडोनेशिया

भारत-थाई निगम

थाईलैंड

IMCOR 

मलेशिया

सिम्बेक्स

सिंगापुर

औसइंडेक्स

ऑस्ट्रेलिया

मालाबार अभ्यास

जापान और यूएसए