प्रीलिम्स फैक्ट्स: 2 नवंबर, 2019 | 02 Nov 2019

कॉस्मिक येती

Cosmic YETI

हाल ही में खगोलविदों को आकस्मिक रूप से प्रारंभिक समय के ब्रह्मांड की एक विशालकाय आकाशगंगा के चिह्नों का पता चला है, इसे कॉस्मिक येती (Cosmic Yeti) की संज्ञा दी गई है।

Cosmic YETI

कॉस्मिक येती के बारे में:

  • इस प्रकार के चिह्न पहले कभी नहीं देखे गए।
  • कॉस्मिक येती के अस्तित्व के साक्ष्यों की कमी के कारण खगोलविद इन्हें लोक कथाओं से संबंधित मानते थे।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के खगोलविदों ने पहली बार ऐसी आकाशगंगा की तस्वीर खींचने में सफलता प्राप्त की है।
  • हाल ही के अध्ययन में पाया गया कि ब्रह्मांड में सबसे बड़ी आकाशगंगाओं में से कुछ बहुत तेज़ी से परिपक्व हुईं हैं जिन्हें अभी तक सैद्धांतिक रूप से नही समझा गया है।
  • यह नई खोज ब्रह्मांड की उत्पत्ति से संबंधित कारकों का पता लगाने में मददगार साबित होगी।
  • खगोलविदों का मानना है कि इस आकाशगंगा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 12.5 बिलियन वर्ष लगे हैं।
  • यह खोज अटाकामा लार्ज मिलीमीटर ऐरे (Atacama Large Millimeter Array- ALMA) द्वारा की गई है।

अटाकामा लार्ज मिलीमीटर ऐरे

(Atacama Large Millimeter Array- ALMA)

  • ALMA को कनाडा, ताइवान और दक्षिणी कोरिया के साथ यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (European Southern Observatory- ESO), संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (National Science Foundation- NSF) तथा जापान के राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संस्थान (National Institutes of Natural Sciences- NINS) के सहयोग से चिली में स्थापित किया गया है।
  • ALMA एक एकल दूरबीन है जो 66 सुस्पष्ट एंटीना के साथ उत्तरी चिली के चज़नंतोर पठार (Chajnantor plateau) पर अवस्थित है।

क्रय प्रबंधक सूचकांक

Purchasing Manager's Index

भारत का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (Purchasing Manager's Index- PMI) सितंबर (51.4) से अक्तूबर (50.6) में गिरकर दो वर्ष के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

Manufacturing Still

PMI क्या है?

  • PMI विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों का एक संकेतक है।
  • यह एक सर्वेक्षण-आधारित प्रणाली है।
  • PMI की गणना विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों हेतु अलग-अलग की जाती है तथा फिर एक समग्र सूचकांक का निर्माण किया जाता है।
  • PMI में 0 से 100 तक की संख्या होती है।
  • 50 से ऊपर का आँकड़ा व्यावसायिक गतिविधि में विस्तार या विकास को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का आँकड़ा संकुचन (गिरावट) को दर्शाता है।
  • PMI की तुलना पिछले माह के आँकड़ो से करके भी विकास या संकुचन का पता लगाया जा सकता है।
  • PMI निवेशकों के साथ-साथ बाॅण्ड बाज़ारों की स्थिति को भी दर्शाता है।

कुलिकोइड्स मक्खी

Culicoides Bee

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department Of Science & Technology) द्वारा कराए गए एक शोध के अनुसार, कुलिकोइड्स मक्खी (Culicoides Bee) के काटने से जानवरों की मौत हो रही है।

Culicoides Bee

कुलिकोइड्स मक्खी के बारे में:

  • इसका आकर चींटी से कई गुना छोटा होता है।
  • यह मक्खी ब्लूटंग (Bluetongue) वायरस की वाहक है जो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से क्रॉस ब्रीड कर लाई गई भेड़ों में पाया गया।
  • इसके काटने के बाद जानवरों की जीभ नीली पड़ जाती है तथा वे कमज़ाेर हो जाते हैं।
  • इसके कारण उत्तर प्रदेश में ही प्रत्येक वर्ष लगभग 400 जानवरों की मौत हो रही है।
  • इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र आदि राज्य भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

युवाह पहल

Yuwaah initiative

हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा चलाई गई युवाह पहल (YuWaah Initiative) को लॉन्च किया है।

Yuwaah initiative

युवाह पहल:

  • इसका लक्ष्य 10 से 14 वर्ष के किशोरों हेतु शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
  • इसके अलावा वर्ष 2030 तक निजी क्षेत्रों के साथ कार्य करके 50 मिलियन युवा महिलाओं तथा 50 मिलियन युवाओं को इच्छुक आर्थिक अवसर प्रदान कराना है।
  • विश्व के किशोरों की कुल जनसंख्या का 21% हिस्सा भारत में निवास करता है।
  • यह पहल भारत में लिंगानुपात की चुनौती को भी कम करने में मददगार साबित होगी।
  • भारत इस प्रकार की पहल की शुरूआत करने वाला विश्व का पहला देश है।
  • यह पहल वर्ष 2018 में न्यूयॉर्क में हुए ‘ग्लोबल जनरेशन अनलिमिटेड’ (Global Generation Unlimited) आंदोलन से संबंधित है।

ग्लोबल जनरेशन अनलिमिटेड

(Global Generation Unlimited)

  • ग्लोबल जनरेशन अनलिमिटेड की शुरुआत वर्ष 2018 में UNICEF द्वारा की गई थी।
  • यह सभी देशों को युवाओं की शिक्षा, कौशल और सशक्तीकरण हेतु समर्थन करने तथा विस्तार करने के लिये एक एजेंडा प्रदान करता है।