प्रीलिम्स फैक्ट्स: 14 सितंबर, 2019 | 14 Sep 2019

साल्मोनेला

(Salmonella)

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (Food and Drug Administration-FDA) ने भारत की प्रमुख मसाला कंपनी MDH के सांभर मसाले में खतरनाक बैक्टीरिया साल्मोनेला की पुष्टि की है।

  • साल्मोनेला बैक्टीरिया का एक समूह है जो खाद्य जनित बीमारियों (साल्मोनेलोसिस) का कारण बनता है।
  • इस रोगजनक वर्ष 1880 से ही अस्तित्व में है लेकिन वर्ष 1900 के आस-पास लेकिन इसे साल्मोनेला नाम से जाना जाने लगा। इसे यह नाम पशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन डैनियल एल्मर सैल्मन के नाम पर दिया गया।
  • यू.एस. सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुमानों के अनुसार, साल्मोनेला के कारण हर साल 1.2 मिलियन लोग बीमार होते हैं, इससे ग्रसित 23,000 लोग अस्पतालों में भर्ती होते हैं और लगभग 450 लोगों की मृत्यु हो जाती है। इनमें से अधिकांश मामलों (लगभग 1 मिलियन) में बीमारी का स्रोत भोजन होता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साल्मोनेला डायरिया रोग के चार प्रमुख वैश्विक कारणों में से एक है।

Salmonella

  • यह बैक्टीरिया मांसाहार और फल-सब्जियों के साथ-साथ मनुष्य की आंतों में भी पाया जाता है। WHO के अनुसार, साल्मोनेला संपूर्ण खाद्य शृंखला में एक घटक से घटक में स्थानांतरित हो सकता है।
  • मनुष्यों में सैल्मोनेलोसिस का संक्रमण आमतौर दूषित पशु उत्पादों (मुख्य रूप से अंडे, मांस, पोल्ट्री और दूध) के सेवन से होता है। इसके अलावा खाद द्वारा दूषित हरी सब्जियों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से भी मनुष्यों में इसका संचरण होता है।

इंटरपोल के नोटिस

(INTERPOL Notices)

इंटरपोल (INTERPOL) ने कई अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के सिलसिले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के भाई नेहाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया है।

  • INTERPOL नोटिस सहयोग या अलर्ट के लिये अंतरराष्ट्रीय अनुरोध हैं जो सदस्य देशों में पुलिस को अपराध से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करने की अनुमति देता है।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN), अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरणों (International Criminal Tribunals) और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court) द्वारा भी अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर हुए अपराधों, विशेष रूप से नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता विरोधी अपराधों के दोषियों की मांग के लिये इंटरपोल नोटिस का उपयोग किया जा सकता है।

Interpol Notices

इंटरपोल

  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (International Criminal Police Organization- INTERPOL) एक अंतर सरकारी संगठन है जो 194 सदस्य देशों के पुलिस बलों के बीच समन्वय स्थापित में मदद करता है।
  • प्रत्येक सदस्य देश में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) होता है। यह उन देशों के राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन को अन्य देशों और जनरल सचिवालय से जोड़ता
  • सामान्य सचिवालय सदस्य देशों को कई प्रकार की विशेषज्ञता और सेवाएँ प्रदान करता है।
  • इसका मुख्यालय ल्यों, फ्राँस में है।