प्रिलिम्स फैक्ट : 13 अप्रैल, 2021 | 13 Apr 2021

नवेगाँव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व

(Navegaon-Nagzira Tiger Reserve)

महाराष्ट्र के नवेगाँव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व (NNTR) में लगी वनाग्नि को बुझाने के लिये चलाए जा रहे एक ऑपरेशन के दौरान तीन मज़दूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

प्रमुख बिंदु:

अवस्थिति:

  • यह महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा ज़िलों में स्थित है।
    • गोंदिया ज़िला उत्तर में मध्य प्रदेश और पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सीमा साझा करता है।
  • रणनीतिक रूप से यह टाइगर रिज़र्व, केंद्रीय भारतीय बाघ परिदृश्य के केंद्र में स्थित हैजहाँ देश की कुल बाघ आबादी का लगभग 1/6 भाग पाया जाता है।

गठन:

  • दिसंबर 2013 में इसे भारत के 46 वें टाइगर रिज़र्व के रूप में अधिसूचित किया गया था।
  • NNTR में नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान, नवेगाँव वन्यजीव अभयारण्य, नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य, नवीन नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य और कोका वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। 

जुड़ाव:

  • NNTR मध्य भारत में प्रमुख बाघ अभयारण्यों के साथ सीमा साझा करता है जैसे,
  • यह उमरेद-करहंदला अभयारण्य और ब्रह्मपुरी डिवीज़न (महाराष्ट्र) जैसे महत्त्वपूर्ण बाघ क्षेत्रों से भी जुड़ा हुआ है।

वनस्पति:

  • यहाँ प्रमुख रूप से ‘दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन’ पाए जाते हैं।
    • यहाँ कुछ काँटेदार पौधे भी पाए जाते हैं।
    • यहाँ बाँस बहुतायत में होता है।

जीव जंतु

  • यहाँ तेंदुए जैसे बड़े मांसाहारी और जंगली कुत्ते, भेड़िया, गीदड़, जंगल बिल्लियों तथा ‘स्लॉथ बीयर’ जैसे छोटे माँसाहारी जानवर पाए जाते हैं।
  • महत्त्वपूर्ण शाकाहारी जंतुओ में चीतल, सांभर, नीलगाय, चौसिंगा, कांकड़/बार्किंग डियर, जंगली सुअर और भारतीय गौर शामिल हैं। यहाँ माउस डीयर को भी देखा गया है।
  • यहाँ पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

महाराष्ट्र में अन्य संरक्षित क्षेत्र:

  • सह्याद्री टाइगर रिज़र्व।
  • मेलघाट टाइगर रिज़र्व।
  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्य।
  • कर्नाला पक्षी अभयारण्य।
  • संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान।
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान।

Mumbai