प्रिलिम्स फैक्ट: 06 अप्रैल, 2021 | 06 Apr 2021

कवि सारला दास 

Poet Sarala Das

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उपराष्ट्रपति ने ओडिशा के कटक ज़िले में आदिकवि सारला दास की 600वीं जयंती समारोह को संबोधित किया।

  • सारला दास ओडिया साहित्य (Odia literature) के महान विद्वानों में से एक थे।

प्रमुख बिंदु:

  • वह पहले विद्वान थे जिन्होंने 15वीं शताब्दी में ओडिया भाषा में अपनी रचनाएंँ लिखी थीं।
  • इन्हें ओडिया भाषा के तीन प्रमुख ग्रंथों- महाभारत (Mahabharata), विलंका रामायण (Vilanka Ramayana) और चंडी पुराण (Chandi Purana) के लिये  जाना जाता है।
  • इन्हें लक्ष्मी नारायण वचनिका की रचना हेतु भी जाना जाता है।
  • इन्होने ओडिशा के प्रसिद्ध गजपति राजा (1435-67 ई) कपिलेश्वर जिसे कपिलेंद्र के नाम से भी जाना जाता है, के शासनकाल में महाभारत की रचना शुरू की। 

ओडिया भाषा:

  • इंडो-आर्यन परिवार के पूर्वी समूह में सबसे पुरानी, ओडिया भाषा की उत्पत्ति अर्धमागधी प्राकृत से हुई है।  
  • ओडिया उन छह भाषाओं में शामिल है जिन्हें भारतीय शास्त्रीय भाषा का  दर्जा प्राप्त है।
  • यह भारतीय संविधान में आधिकारिक तौर पर "अनुसूचित" भाषा है अर्थात् यह  संविधान की अनुसूची 8 में शामिल भाषा है।
  • ओडिशा राज्य की मुख्य आधिकारिक भाषा भी है।