प्रीलिम्स फैक्ट्स: 06- 08- 2019 | 06 Aug 2019

सीरिया का अलेप्पो शहर

Aleppo city of Syria

सीरिया के अल्लेपो शहर के सदियों पुराने बाज़ार जो वर्षों के निरंतर संघर्ष के कारण तबाह हो गए थे धीरे-धीरे फिर से स्थापित किये जा रहे हैं।

Aleppo city

  • अलेप्पो के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड सिटी में लगभग आठ साल से गृहयुद्ध जारी था। सरकारी बलों ने दिसंबर 2016 में घेराबंदी करके इसे विद्रोहियों के नियंत्रण से हासिल कर लिया।
  • अलेप्पो के पूर्वी हिस्से और ओल्ड सिटी, जो कि अब खंडहर हैं, यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं।
  • यहाँ के बाज़ारों का नेटवर्क जो लगभग 1300 ईस्वी से निरंतर चला आ रहा था इस गृहयुद्ध के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण इसका लगभग एक-तिहाई हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया।
  • वर्तमान में इसका अधिकांश हिस्सा ब्लास्ट किये गए गुंबद, बिना दीवारों या छतों की दुकानें आदि से बना है।
  • यहाँ के योजनाकारों को उम्मीद है कि बाज़ार के खंडों के पुनर्निर्माण और कुछ दुकानों को पुनः खोलने से अंततः बाज़ार पुनर्जीवित किया जा सकता है।
  • कुछ ऐसी दुकानों को भी खोला जा रहा है जो मध्यकाल से बंद पड़ी थीं।
  • युद्ध से पहले ऐतिहासिक स्थान सीरिया पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता था, पर्यटक यहाँ से भोजन, मसाले, कपड़ा, साबुन, तेल एवं अन्य हस्तशिल्प सामग्रियों की खरीदारी करते थे।
  • आगा खान फाउंडेशन (Aga Khan Foundation) के चार लाख डॉलर फंडिंग के साथ इसके नवीनीकरण में लगभग आठ महीने लगे हैं।

पृष्ठभूमि

  • सीरिया में बीते आठ सालों से गृहयुद्ध जारी है।
  • इदलिब शहर के अलावा उत्तरी हमा और पश्चिमी अलेप्पो विद्रोहियों का आखिरी गढ़ बना हुआ है।
  • सीरिया और तुर्की के बीच हुए समझौते से लगभग 27 लाख लोगों को हवाई हमलों से राहत मिली थी।
  • वर्तमान में भी यहाँ हिंसा की वारदातें अक्सर सामने आती रहती हैं।

ललित कला अकादमी ने मनाया 65वाँ स्थापना दिवस

5 अगस्त, 2019 को ललित कला अकादमी का 65वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

Lalit Kala Adadami

  • इस अवसर पर नई दिल्ली में कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री ने देश के सांस्कृतिक अवलोकन व मूल्यांकन का कार्य शुरू किये जाने की जानकारी दी है जिसे अत्यधिक तीव्रता से पूरा करना सुनिश्चित किया गया है।
  • प्रशासनिक प्रबंधन में पारदर्शिता पर बल देने की बात भी कही गई है जिससे संस्थान की कार्य कुशलता सुधारने में भी सहयोग मिलेगा।
  • इस अवसर पर संस्कार-भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पचारने और जाने-माने कलाकार वासुदेव कामथ भी उपस्थित थे।
  • इस अवसर पर संस्कृति मंत्री ने कला शिविर और कला तथा पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा मिथिला की लोक चित्रकला शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन भी किया।

ललित कला अकादमी

  • इसका उद्घाटन 5 अगस्त, 1954 को नई दिल्ली में तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने किया था।
  • भारत सरकार द्वारा स्थापित ललित कला अकादमी एक स्वायत्त संस्था है।
  • यह एक केंद्रीय संगठन है जो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पहचान जैसे- मूर्तिकला, चित्रकला, गृह निर्माण कला आदि क्षेत्रों में स्थापित करने हेतु किया गया था।

‘सुपर-अर्थ’: GJ 357d

Super Earth: GJ 357d

नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (NASA's Transiting Exoplanet Survey Satellite, TESS) ने एक वाह्य दुनिया की खोज की है जहाँ जीवन की सम्भावना जताई जा सकती है।

Super Earth

  • यह ग्रह हमारे सौरमंडल के बाहर मिला है। जो हमारी धरती से करीब 31 प्रकाश वर्ष दूर है।
  • इस ‘सुपर अर्थ’ (Super Earth) ग्रह को जीजे 357-डी (GJ 357d) नाम दिया गया है।
  • इस ग्रह की खोज इस साल की शुरूआत में नासा के सैटेलाइट से की गई है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक उत्साहजनक खोज है कि पृथ्वी के समीप पहला सुपर अर्थ मिला है।