प्रीलिम्स फैक्ट्स: 06 अप्रैल, 2019 | 06 Apr 2019

कोनयाक डांस/नृत्य (Konyak Dance)
pasted

  • हाल ही में 4,700 कोनयाक नगा महिलाओं ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये एक साथ नृत्य किया।
  • वसंत ऋतु के प्रारंभ में स्वागत के रूप में प्रत्येक वर्ष 1 से 3 अप्रैल के बीच कोनयाक जनजाति द्वारा यह डांस आयोजित किया जाता है।
  • इनका रंगीन पारंपरिक परिधान में नृत्य करना ही इस नृत्य की विशेषता है।
  • यह नृत्य नागालैण्ड क्षेत्र के सबसे आक्रमक समुदाय ‘कोनयाक’ द्वारा आयोजित किया जाता है।

कोनयाक जनजाति

  • कोनयाक जनजाति 16 नगा जनजातियों में से एक है और इस समुदाय के लोग मुख्य रूप से नगालैंड के मोन ज़िले में रहते हैं।
  • यह जनजाति पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड राज्य के नगा समुदाय का एक प्रमुख उप समुदाय है।
  • यह समुदाय सभी नगा शाखाओं में सबसे बड़ा माना जाता है।
  • कोनयाक अपने चहरे पर गोदाई की स्याही से पहचाने जा सकते हैं।
  • ऐतिहासिक रूप से यह नगालैंड क्षेत्र के सबसे आक्रामक समुदायों में से एक माना जाता था।

‘उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र सुकलादि और चेटी चंद’ पर्व (‘Ugadi, Gudi Padava, Chaitra Sukladi and Cheti Chand’ Festival)

  • हाल ही में ‘उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र सुकलादि और चेटी चंद’ पर्व का शुभारंभ हुआ। 
  • ये सभी त्योहार देश भर में अलग-अलग नामों और रीति-रिवाजों के साथ मनाए जाते हैं।
  • उगादी पर्व को नए साल की शुरुआत पर मनाया जाता है| यह नई आशा, आनंद और खुशी का त्योहार है।
  • ये त्योहार हमारे देश की समग्र संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।