प्रीलिम्स फैक्ट्स : 5 जनवरी, 2019 | 05 Jan 2019

6ठा ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, चंडीगढ़ के लेजर वैली में 12 से 14 जनवरी, 2019 तक छठे भारतीय महिला जैविक उत्सव की मेज़बानी करेगा।
  • इसका उद्देश्य भारत के दूरदराज़ के इलाकों में जैविक क्षेत्र से संबंधित महिला किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
  • लेजर वैली में 100 से अधिक महिलाएँ शरीक होंगी और यह जैविक महोत्सव का केंद्र बनेगा।
  • इस उत्सव में एक हज़ार से अधिक विभिन्न जैविक उत्पाद पेश किये जाएंगे, जिनमें वस्त्र, आरोग्यकारी, अनाज, बीज, आभूषण, बेकरी उत्पाद इत्यादि शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला जैविक उत्सव 2015 से हर वर्ष नई दिल्ली में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष इसका आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है।

‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’

  • हाल ही में चीन ने अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु हथियार का परीक्षण किया है, जिसे आधिकारिक मीडिया द्वारा "मदर ऑफ ऑल बॉम्स" कहा जा रहा है।
  • अब तक दुनिया के सामने अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बॉम्स' और रूस के 'फादर ऑफ ऑल बॉम्स' ही थे, लेकिन चीन ने अपने इस बम को दोनों से ज़्यादा खतरनाक बताया है।

Bombs

  • चीन का दावा है कि किसी भी परमाणु हथियार के बाद यह बम दूसरा सबसे ज़्यादा घातक हथियार है।
  • मदर ऑफ ऑल बॉम्स का चीनी संस्करण अमेरिकी बम से छोटा (छह मीटर) और हल्का है, लेकिन इससे मचने वाली तबाही खतरनाक है।

आंध्र प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा भित्तिचित्र स्थल


हाल ही में आंध्र प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े भित्तिचित्र स्थल का अनावरण किया गया है।

  • इस भित्तिचित्र को योगी वेमाना विश्वविद्यालय के इतिहास और पुरातत्त्व विभाग के साथ शैक्षणिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे एक पुरातत्त्वविद् यादव रघु द्वारा खोजा गया है।

Yogi Vemna

  • इस स्थल पर लगभग 80 भित्तिचित्र हैं जो कुरनूल ज़िले के असपारी शहर के निकट मेकाला बेन्ची में स्थित है।
  • 200 भित्तिचित्रों वाला कंदनाथी (Kandanathi) स्थल भी कुरनूल ज़िले में ही है जो आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा भित्तिचित्र स्थल है।