प्रिलिम्स फैक्ट्स: 03 जुलाई, 2021 | 03 Jul 2021

वेम्बनाड झील: केरल

Vembanad Lake: Kerala

सुदृढ़ टीकाकरण अभियान के बीच वेम्बनाड झील में केरल हाउसबोट (Kerala houseboats) के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

  • यह केरल की सबसे बड़ी और भारत की सबसे लंबी झील है।

Kerala

प्रमुख बिंदु: 

  • वेम्बनाड झील को वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोल, पुन्नमदा झील (कुट्टनाड में) और कोच्चि झील (कोच्चि में) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह केरल के कई ज़िलों में फैली हुई है जो 2033.02 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र को कवर करती है।
  • इस झील का स्रोत चार नदियों  मीनाचिल (Meenachil), अचनकोविल (Achankovil), पम्पा (Pampa) और मणिमाला (Manimala) से संबंधित है।
  • यह एक संकीर्ण द्वीप द्वारा अरब सागर (Arabian Sea) से अलग होती है तथा केरल में एक लोकप्रिय लेगून दरार (Backwater Stretch) का निर्माण करती है।
  • वल्लम काली (यानी नेहरू ट्रॉफी बोट रेस) एक स्नेक बोट रेस है जिसका आयोजन  हर वर्ष अगस्त माह में वेम्बनाड झील में किया जाता है।
  • वर्ष 2002 में इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया था जैसा कि रामसर अभिसमय (Ramsar Convention) द्वारा परिभाषित किया गया था।
    • यह पश्चिम बंगाल में सुंदरबन (Sundarbans) के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल है।
  • भारत सरकार ने राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम (National Wetlands Conservation Programme) के तहत वेम्बनाड आर्द्रभूमि की पहचान की है।
  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य (Kumarakom Bird Sanctuary) इस झील के पूर्वी तट पर स्थित है। 
  • वर्ष 2019 में विलिंगडन द्वीप (Willingdon Island) जो कि कोच्चि शहर में स्थित है, के कुछ हिस्से को अलग कर वेम्बनाड झील का निर्माण किया गया था।
  • इस झील की सबसे उत्कृष्ट विशेषताओं में से एक 1252 मीटर लंबी निर्मित खारे पानी की  बाधा, थन्नीरमुकोम (Thanneermukkom) है, जिसे कुट्टनाड में खारे पानी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया था।