फेनोम इंडिया नेशनल बायोबैंक | 09 Jul 2025

स्रोत: पी.आई.बी

नेशनल बायोबैंक, जिसका हाल ही में CSIR–जीनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलॉजी संस्थान (IGIB) में उद्घाटन किया गया है। भारत का अपना अनुदैर्ध्य स्वास्थ्य डेटाबेस बनाने और भविष्य में व्यक्तिगत उपचार व्यवस्था को सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह पहल डेटा-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और व्यक्तिगत चिकित्सा (personalized medicine) के लिये मार्ग प्रशस्त करेगी।

एक अनुदैर्ध्य स्वास्थ्य अध्ययन रोग प्रवृत्तियों, उपचार परिणामों को समझने और जनसंख्या-विशिष्ट स्वास्थ्य नीतियों का समर्थन करने के लिये समय के साथ व्यक्तियों पर नज़र रखता है।

नेशनल बायोबैंक:

  • बायोबैंक: बायोबैंक एक ऐसा भंडार (repository) होता है जो वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये जैविक नमूनों (जैसे- रक्त, ऊतक और DNA) तथा स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को संग्रहित, संरक्षित और प्रबंधित करता है।
  • उद्देश्य: फिनोम इंडिया परियोजना के तहत शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य भारत की विविध जनसंख्या को प्रतिबिंबित करने वाला एक व्यापक संग्रह तैयार करना है।
    • आनुवंशिक संरचना, जीवनशैली और पर्यावरण के अनुरूप व्यक्तिगत उपचार को सक्षम बनाना, भारतीय संदर्भ में प्रासंगिक दीर्घकालिक तथा दुर्लभ बीमारियों पर अनुसंधान का समर्थन करना।
    • अधिक प्रभावी, लक्षित उपचारों के साथ-साथ शीघ्र निदान की सुविधा प्रदान करना।
  • कार्यक्षेत्र: बायोबैंक विभिन्न क्षेत्रों, आयु समूहों और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 10,000 विविध भारतीय प्रतिभागियों से जीनोमिक, जीवनशैली तथा नैदानिक ​​डेटा एकत्र करेगा।
  • महत्त्व: यह पहल मधुमेह, कैंसर, हृदय रोगों और दुर्लभ आनुवंशिक विकारों जैसी बीमारियों के खिलाफ भारत की लड़ाई को मज़बूती प्रदान करेगी।
    • यूके बायोबैंक से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम भारत की विविध जनसंख्या के लिये लक्षित और जनसंख्या-विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

फेनोम इंडिया प्रोजेक्ट:

  • फेनोम इंडिया प्रोजेक्ट या फेनोम इंडिया-CSIR हेल्थ कोहोर्ट नॉलेजबेस (PI-CHeCK), एक अखिल भारतीय, दीर्घकालिक अध्ययन है जिसे CSIR द्वारा वर्ष 2023 में समय के साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिये शुरू किया गया है। 
  • यह वैज्ञानिकों को रोग पैटर्न, जीन-पर्यावरण अंतःक्रियाओं और उपचारों के प्रति प्रतिक्रिया को उजागर करने में मदद करेगा।

घटना:

  • फीनोम, किसी व्यक्ति में पाए जाने वाले सभी दृश्य गुणों का समुच्चय है,
    जो उसके जीन और पर्यावरण के बीच परस्पर क्रिया से बनते हैं।
  • इसमें व्यक्ति के शारीरिक लक्षण, व्यवहार और रोगों का जोखिम शामिल होता है अर्थात् यह जेनेटिक निर्देशों का दिखाई देने वाला परिणाम होता है

और पढ़ें: फेनोम इंडिया-CSIR हेल्थ कोहोर्ट नॉलेजबेस (PI-CheCK), प्रिसिजन मेडिसिन और बायोबैंक