उत्तर प्रदेश में नया टाइगर रिज़र्व | 30 Sep 2022

हाल ही में उत्तर प्रदेश (यूपी) ने चित्रकूट ज़िले के रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य (RWS) में राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य की अधिसूचना को मंज़ूरी दी।

  • यह भारत का 53वाँ टाइगर रिज़र्व होगा। 
  • इसी क्षेत्र में बाघों के संरक्षण के लिये रानीपुर बाघ संरक्षण फाउंडेशन भी स्थापित किया जाएगा।

National-Parks

रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्य आकर्षण (RWS):

  • विषय:
    • 1977 में स्थापित RWS में एक भी बाघ नहीं है। हालाँकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा भारत में बाघों, सह-शिकारियों और शिकार की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, यह बाघों की आवागमन के लिये एक महत्त्वपूर्ण गलियारा है।
    • रानीपुर टाइगर रिज़र्व उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिज़र्व होगा।
    • यह बुंदेलखंड क्षेत्र में राज्य का पहला टाइगर रिज़र्व होगा।
  • वनस्पति:
    • यहाँ बाँस, पलाश, खैर, महुआ, धौ, साल, तेंदू आदि के शुष्क पर्णपाती वन हैं।
  • जीव:
    • यहाँ पर काली बत्तख, चिंकारा, सांभर, चीतल, भालू, तेंदुआ, भेड़िया, जंगली कुत्ता, नीलगाय आदि पे जाते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के अन्य टाइगर रिज़र्व:

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न: भारतीय अनूप मृग (बारहसिंगा) की उस उपजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा संरक्षित क्षेत्र प्रसिद्ध है?

(a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(b) मानस राष्ट्रीय उद्यान
(c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
(d) ताल छप्पर वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर: a

व्याख्या:

  • मध्य प्रदेश के राज्य पशु अनूप मृग या बारासिंघा (Rucervus duvaucelii) के संरक्षण हेतु उन्हें कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व (KNPTR) में लाया जा रहा है।
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में अनूप मृग विलुप्त होने के करीब था। हालाँकि संरक्षण प्रयासों के चलते वर्तमान में इसकी जनसंख्या लगभग 800 है।
  • यह हिरण सतपुड़ा पहाड़ियों की मैकाल रेंज पर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व की स्थानिक है। यहाँ कैप्टिव प्रजनन और आवास सुधार जैसे उपायों का उपयोग किया गया था।

अतः विकल्प A सही है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ