नेपच्यून: एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल | 15 Apr 2022

हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया कि उसने नेप्च्यून एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइलों से हमला कर काला सागर में में तैनात रूसी बेड़े के प्रमुख पोत 'मोस्कवा' (Moskva) को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Anti-ship-Cruise-Missile

प्रमुख बिंदु 

नेपच्यून के बारे में:

  • नेपच्यून एक तटीय जहाज़-रोधी क्रूज़ मिसाइल है जो 300 किमी. की सीमा में नौसैनिक जहाज़ों को नष्ट करने में सक्षम है।
  • छह साल तक परीक्षण और विकास के चरणों से गुज़रने के बाद मार्च 2021 में मिसाइल प्रणाली को यूक्रेनी रक्षा बलों में शामिल किया गया था।
  • सेना द्वारा इस क्रूज़ मिसाइल को जल्दबाज़ी में विकसित किया गया था क्योंकि वर्ष 2014 में क्रीमिया पर कब्ज़े के बाद से यूक्रेन के तटीय क्षेत्रों के लिये रूसी खतरा तेज़ी से बढ़ रहा था।
  • इस मिसाइल का डिज़ाइन एक रूसी केएच -35 (Russian Kh-35 ) क्रूज़ मिसाइल पर आधारित है जिसे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization- NATO) के एएस-20 कयाक (AS-20 Kayak) के नाम से जाना जाता है।
  • अन्य उपायों के साथ  क्रूज़र एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा टीबी-2 ड्रोन (TB-2 drones) का उपयोग कर क्रूज़ मिसाइल द्वारा इस हमले को अंजाम दिया गया था।

मोस्कवा:

  • यह मॉस्को शहर के नाम पर रूसी नौसेना का एक निर्देशित मिसाइल क्रूज़र है।
    • क्रूज़र एक बड़ा सतह युद्धपोत (Surface Warship) होता है जो उच्च गति और अत्यधिक परिभ्रमण त्रिज्या हेतु निर्मित किया जाता है, जो न केवल अपने स्वयं के बेड़े और समुद्र तट की रक्षा करने में सक्षम है बल्कि दुश्मन देशों को भी नियंत्रित कर सकता है।
  • मोस्कवा को मूल रूप से वर्ष 1983 में स्लाव (Slava) के रूप में कमीशन किया गया था।
    • इसे वर्ष 2000 में मोस्कवा के रूप में नवीनीकृत हथियार प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अनुशंसित किया गया था।
  • इसमें 12,490 टन की स्थानांतरण क्षमता है।
  • यह रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े का प्रमुख है तथा इसमें लगभग 500 कर्मियों का दल है।

Ballistic-and-cruise-missiles

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, पिछले वर्ष के प्रश्न (PYQs):

प्रश्न."टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD)" क्या है, जिसे कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है? (2018)

(a) एक इज़रायली रडार सिस्टम
(b) भारत का स्वदेशी मिसाइल रोधी कार्यक्रम
(c) एक अमेरिकी मिसाइल रोधी प्रणाली
(d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग।

उत्तर: (c)

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस