राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 | 30 Aug 2023

स्रोत: पी.आई.बी. 

29 अगस्त, 2023 को पूरे भारत में 12वाँ राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया गया।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस?

  • उद्देश्य: हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस का पहली बार आयोजन: 29 अगस्त, 2012
  • महत्त्व: यह सभी उम्र के लोगों को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रोत्साहित करता है।
    • भारत में एक मज़बूत खेल संस्कृति विकसित करने हेतु उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के प्रमुख बिंदु: 
    • थीम- "Sports are an enabler to an inclusive and fit society" अर्थात् “खेल समावेशी और फिट समाज के लिये एक संबल हैं।”
    • राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल (National Sports Federations) लॉन्च किया गया (सुशासन के लिये)।

कौन थे मेजर ध्यानचंद? 

  • मेजर ध्यानचंद एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली।
    • वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक संस्करणों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • खेल में उनके असाधारण कौशल के चलते उन्हें 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि दी गई।
    • ध्यानचंद ने अपने भाई रूप सिंह के साथ मिलकर भारत के 35 गोलों की संख्या में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें 'हॉकी ट्विन्स' के नाम से भी जाना गया।
    • वर्ष 1934 में ध्यानचंद को भारतीय टीम की कप्तानी से सम्मानित किया गया।
  • मेजर ध्यानचंद वर्ष 1956 में सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

नोट: 

  • मेजर ध्यानचंद के नाम पर पुरस्कार: 
भारत में खेल पुरस्कार दिया जाता है
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये।
अर्जुन पुरस्कार विगत चार वर्षों की अवधि में अच्छा प्रदर्शन और नेतृत्त्व करने, खेल कौशल तथा अनुशासन की भावना दर्शाने हेतु।
द्रोणाचार्य पुरस्कार महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को।
ध्यानचंद पुरस्कार खिलाड़ियों द्वारा अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान देने और सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिये।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी एक वर्ष की अवधि में "अंतर-विश्वविद्यालयी टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन" करने वाले विश्वविद्यालय को।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन संगठनों तथा व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने एवं विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये।

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न 

प्रश्न. खेल पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2023)

1.मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि के दौरान सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये
2. अर्जुन पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा जीवन-काल की उपलब्धियों के लिये
3. द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिये जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाड़ियों या टीमों को प्रशिक्षित किया है
4. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार खिलाड़ियों द्वारा रिटायर होने के बाद भी किये गए योगदान की सराहना करने के लिये

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार

उत्तर: (b)


प्रश्न. वर्ष 2000 में स्थापित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे।
  2. यह पुरस्कार अब तक ज़्यादातर 'फॉर्मूला वन' के खिलाड़ियों को ही मिला है।
  3. रोजर फेडरर को यह पुरस्कार दूसरों की तुलना में सबसे अधिक बार मिला है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)


प्रश्न. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य 'एक नई दुनिया' है।
  2.  इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे और बेसबॉल खेलों को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)