नाथूला दर्रा | 12 Dec 2025
सिक्किम के एक सांसद ने केंद्र से नाथूला दर्रा के माध्यम से सीमा व्यापार को तुरंत पुनः शुरू करने का आग्रह किया और वर्ष 2020 से इसके निलंबन के कारण गंभीर आजीविका प्रभावों को उजागर किया।
- नाथूला: यह भारत–चीन सीमा पर पूर्वी सिक्किम में स्थित एक उच्च-ऊँचाई वाला हिमालयी दर्रा है, जिसकी ऊँचाई 4,302 मीटर है।
- यह सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़कों में से एक है और दोनों देशों के बीच एक महत्त्वपूर्ण रणनीतिक एवं सीमा व्यापार केंद्र है।
- यह सिक्किम और तिब्बत को जोड़ने वाले दो प्राचीन दर्रों में से एक है, दूसरा है जेलेप ला।
- ऐतिहासिक संबंध: यह प्राचीन सिल्क रोड की एक शाखा का हिस्सा है, जिसने ऐतिहासिक रूप से हिमालय पार व्यापार को सुगम बनाया।
- सांस्कृतिक संबंध: नाथूला मार्ग के माध्यम से मानसरोवर का मार्ग पूरी तरह से मोटर योग्य है, केवल माउंट कैलाश की परिक्रमा के लिये 35–40 किमी की पैदल यात्रा आवश्यक होती है।
- व्यापार पोस्ट की स्थिति: वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद बंद नाथूला को वर्ष 2006 में द्विपक्षीय समझौतों के बाद पुनः खोला गया था।
- हालाँकि, वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान व्यापार फिर से बाधित हुआ और तब से यह पुनः शुरू नहीं हुआ है।
- सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे हैं जेलेप ला, डोंकिया दर्रा, चिवाभंजंग दर्रा।
|
और पढ़ें: नाथूला, सिक्किम |
