मालाबार सैन्य अभ्यास 2025 | 10 Nov 2025

स्रोत: ET

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान (क्वाड देशों) की भागीदारी वाला वार्षिक मालाबार सैन्य अभ्यास उत्तरी प्रशांत महासागर में गुआम के पास शुरू हो गया है।

  • गुआम, जो प्रशांत महासागर में स्थित एक अमेरिकी क्षेत्र है, अपनी पूर्वी एशिया और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित जलक्षेत्रों की निकटता के कारण रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
  • इस वर्ष के मालाबार सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व INS सह्याद्री (INS Sahyadri) कर रहा है, जो एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट है।

मालाबार सैन्य अभ्यास

  • परिचय: यह सैन्य अभ्यास वर्ष 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। जापान ने वर्ष 2015 में इसमें भाग लेना शुरू किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने मालाबार 2020 में शामिल होकर इसे क्वाड (Quad) ढाँचे के तहत चार-देशीय अभ्यास बना दिया।
    • यह अभ्यास सहभागी देशों के बीच समुद्री मुद्दों पर समान दृष्टिकोण और खुले, समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तथा नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य पारस्परिक संचालन क्षमता, समन्वय और संचार में सुधार करना है। यह विशेष रूप से संयुक्त बेड़ा संचालन, पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास, गनरी ड्रिल्स और वायु-आधारित समुद्री अभियानों पर केंद्रित है।
  • रणनीतिक महत्त्व: यह सैन्य अभ्यास क्वाड देशों की सैन्य पारस्परिकता, संयुक्त समुद्री अभियानों और नेविगेशन की स्वतंत्रता को सुदृढ़ बनाता है।
  • क्वाड: यह अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक मंच है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक सहयोग पर केंद्रित है।
    • क्वाड में भारत की भागीदारी उसके रणनीतिक समुद्री दृष्टिकोण ‘महासागर’ (MAHASAGAR – क्षेत्र में सभी के लिये सक्रिय सुरक्षा और विकास हेतु समुद्री नेतृत्व) को सुदृढ़ करती है।

Quad

और पढ़ें: क्वाड सहयोग के 20 वर्ष पूरे