लॉन बाॅल स्पोर्ट | 05 Aug 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला टीम ने "महिला फोर लॉन बाॅल" खेल में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Lawn_ball

लॉन बाॅल स्पोर्ट:

  • परिचय:
    • लॉन बाॅल को अक्सर "टेन-पिन बॉलिंग" और "कर्लिंग" के शीतकालीन खेल का मिश्रण माना जाता है।
      • टेन-पिन बॉलिंग में लक्ष्य एक लेन के सभी पिनों को अंत तक नीचे ले जाना है।
        • लॉन बॉलिंग में टीम को 'बाॅल' (गेंद) को लक्ष्य के सबसे करीब लाना होता है, जिसे 'जैक' के नाम से जाना जाता है।
    • बाॅल ज़्यादातर गोलाकार गेंद जैसी वस्तुएँ होती हैं, जो आमतौर पर लकड़ी, रबर या प्लास्टिक की राल से बनी होती हैं, जिनमें चपटी भुजाएँ होती हैं।
  • खेलने की प्रक्रिया:
    • खिलाड़ी 600 मिमी लंबी और 360 मिमी चौड़ी एक चटाई के दोनों ओर खड़े होते हैं और जैक के करीब जाने के प्रयास में इन बाॅल्स को घुमाते हैं।
      • जैक या तो सफेद या पीले रंग का होता है और बाॅल से छोटा और हल्का होता है।
    • फोर्स इवेंट में पहला गेंदबाज को लीड कहा जाता है जिसका अनुसरण दूसरे तीसरे गेंदबाज द्वारा किया जाता है।
      • अंतिम गेंदबाज को 'स्किप' कहा जाता है और वह टीम का लीडर होता है।
      • प्रत्येक टीम के सदस्य को प्रति राउंड दो बाॅल मिलते हैं।
    • अंपायर "बॉक्स माप" नामक उपकरण का उपयोग करते हैं जिसमें जैक और बाॅल के बीच की दूरी को मापने के लिये फीते/स्ट्रिंग का उपयोग किया जाता है।
  • भारत की भागीदारी:
    • वर्ष1930 में इसके उद्घाटन संस्करण के बाद से लॉन बाॅल राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा है।
      • अब तक इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने खेल में सबसे अधिक ्रमशः 51, 50 और 44 पदक जीते हैं।
      • राष्ट्रमंडल खेलों में स्कॉटलैंड अब तक 20 गोल्ड मेडल जीत चुका है।
    • भारत ने वर्ष 2010, 2014 और वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बाॅल स्पर्द्धाओं में भाग लिया।
      • देश का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2010 में दिल्ली में महिलाओं की ट्रिपल लॉन बॉलिंग स्पर्द्धा में चौथे स्थान पर और वर्ष 2014 में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के ट्रिपल लॉन बॉलिंग स्पर्द्धा में चौथे स्थान पर था।

 राष्ट्रमंडल खेल

  • परिचय:
    • राष्ट्रमंडल खेल मल्टीस्पोर्ट इवेंट है जो राष्ट्रमंडल देशों के एथलीटों द्वारा आयोजित किया जाता है।
    • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल युवा खेलों के निर्देशन और नियंत्रण के लिये ज़िम्मेदार संगठन है।
      • इसका मुख्यालय ब्रिटेन में है, यह संगठन 72 सदस्य देशों और क्षेत्रों में काम कर रहा है।
  • विकास:
    • ऑस्ट्रेलियाई मूल के एस्टली कूपर ने पहली बार वर्ष 1891 में इस तरह के खेलों को आगे बढ़ाया, साथ ही खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का आह्वान किया ताकि ब्रिटिश साम्राज्य की एकता का प्रदर्शन किया जा सके।
      • वर्ष 1911 में किंग जॉर्ज पंचम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में "साम्राज्य का उत्सव" आयोजित किया गया था।
        • यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड), कनाडा और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमें एथलेटिक्स, मुक्केबाज़ी, कुश्ती और तैराकी शामिल थी।
    • वैंकूवर, कनाडा में वर्ष 1954 में, पहली बार खेलों का आयोजन किया गया था जो अब ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा नहीं था।
  • उद्घाटन समारोह:
    • ओलिंपिक खेलों की तरह ही राष्ट्रमंडल खेलों की भी शुरुआत एक उद्घाटन समारोह से होती है।
    • यह आमतौर पर मेज़बान देश का झंडा फहराने और उसके राष्ट्रगान के प्रदर्शन के साथ शुरू होता है।
    • एक कलात्मक प्रदर्शन के बाद एथलीट स्टेडियम में परेड करते हैं, जो उस देश से शुरू होता है जिसने पिछले खेलों की मेज़बानी की थी और फिर अन्य देशों को पहले क्षेत्र एवं फिर वर्णानुक्रम में समूहीकृत किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न (पीवाईक्यू):

प्रश्न. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य 'एक नई दुनिया' है।
  2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे और बेसबॉल खेलों को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपियाड (टोक्यो 2020) खेल को 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया गया था। ओलंपिक खेल वर्ष 1948 से प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किये जाते हैं। हालाँकि टोक्यो ओलंपिक खेल, 2020 के आयोजन को कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 तक के लिये स्थगित कर दिया गया था।
  • ओलंपिक खेल, 2020 के लिये आधिकारिक आदर्श वाक्य "यूनाइटेड बाय इमोशन"(United by Emotion) है। इस आदर्श वाक्य ने विविध पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने के लिये खेल की क्षमता पर बल दिया और उन्हें इस तरह से जुड़ने एवं जश्न मनाने की अनुमति दी जो प्रचलित मतभेदों से परे हो। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • टोक्यो 2020 खेल में रग्बी, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, स्केटबोर्डिंग, हैंडबॉल, सर्फिंग, कराटे, बेसबॉल सहित कुल 46 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है। अत: कथन 2 सही है।
  • अतः विकल्प (b) सही है।

स्रोत: द हिंदू