खेलो इंडिया ट्राइबल गेम (KITG) 2026 | 01 Apr 2026

स्रोत: पीआईबी 

पहला खेलो इंडिया जनजातीय खेल 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जो जनजातीय एथलीटों के लिये भारत का पहला राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित हो रहे इस खेल ने भारत भर के जनजातीय एथलीटों को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है।

  • परिचय: ये खेल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, SAI, IOA, राष्ट्रीय खेल महासंघ और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य जनजातीय प्रतिभाओं को मुख्यधारा के खेलों में एकीकृत करना है, जिससे उन्हें प्रदर्शन, संरचित प्रतिस्पर्द्धा और भविष्य के विकास के मार्ग उपलब्ध हो सकें।
    • ये खेल खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो ज़मीनी स्तर पर भागीदारी, प्रतिभा पहचान और भारत के खेल पारिस्थितिक तंत्र के समावेशी विस्तार को प्रोत्साहित करता है।
  • शुभंकर: "मोरवीर" जनजातीय गौरव, पहचान और वीरता का प्रतीक है।
  • शामिल खेल: इन खेल प्रतियोगिताओं में सात पदक श्रेणियों वाले प्रमुख खेल — एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती — साथ ही कबड्डी और मलखंब जैसे स्वदेशी खेल शामिल हैं, जिसमें 338 पदकों के लिये 60,000 से अधिक एथलीट प्रतिस्पर्द्धा कर रहे हैं।
  • चयन प्रक्रिया: एथलीटों के चयन के लिये दो चरणों की प्रक्रिया अपनाई जाती है—पहले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर परीक्षण, और उसके बाद खेल महासंघों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षण—जिससे योग्यता के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित होती है।
    • एक समर्पित प्रतिभा पहचान एवं विकास समिति (TIDC) खेलो इंडिया फ्रेमवर्क के तहत आगे के प्रशिक्षण के लिये होनहार एथलीटों की खोज करती है।

Khelo India Tribal Games (KITG) 2026

और पढ़ें: जनजातीय विकास दृष्टिकोण