डेली अपडेट्स

जगन्नाथ मंदिर | 24 Jan 2023 | प्रारंभिक परीक्षा

हाल ही में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने पुरी के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के अंदर विदेशी नागरिकों के प्रवेश का समर्थन किया है, जो दशकों से चली आ रही बहस का विषय बना हुआ है और समय-समय पर विवाद पैदा करता रहा है। 

जगन्नाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं को अनुमति क्यों नहीं?

जगन्नाथ मंदिर के बारे में प्रमुख तथ्य: 

Jagannath-Temple

 ओडिशा स्थित अन्य महत्त्वपूर्ण स्मारक:

  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. हाल ही में प्रधानमंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं? (2022)

  1. सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है।
  2. अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है। 
  3. सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (वर्तमान मंदिर की स्थापना) राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2     
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (a) 

व्याख्या: 

  • सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिम में अरब सागर के तट पर स्थित है।
  • सोमनाथ मंदिर भारत के बारह आदि ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है। अत: कथन 1 सही है।
  • इसका उल्लेख अरब यात्री अल-बरूनी ने अपने यात्रा वृत्तांत में किया था, जिससे प्रभावित होकर महमूद गजनवी ने 1024 ई. में अपने पांँच हज़ार सैनिकों के साथ सोमनाथ मंदिर पर हमला कर दिया और उसकी संपत्ति लूट ली, साथ ही मंदिर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अत: कथन 2 सही है।
  • प्राचीन भारतीय शास्त्रीय ग्रंथों पर आधारित शोध से पता चलता है कि पहली बार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्राण-प्रतिष्ठा (वर्तमान मंदिर की स्थापना), वैवस्वत मनवंतर के दसवें त्रेता युग के दौरान श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया गया था।
  • 13 नवंबर, 1947 को सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले सरदार पटेल के संकल्प के साथ आधुनिक मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था। 11 मई, 1951 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मौजूदा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की थी। अतः कथन 3 सही नहीं है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस