इंटरस्टेलर कॉमेट 3I/ATLAS | 25 Jul 2025

स्रोत: TH

नासा द्वारा वित्तपोषित ATLAS टेलीस्कोप (चिली में स्थित) की मदद से इंटरस्टेलर कॉमेट (धूमकेतु) 3I/ATLAS की खोज की सूचना दी गई है, जिसकी उत्पत्ति नक्षत्र धनुष (Sagittarius) से मानी जा रही है।

3I/ATLAS कॉमेट:

  • खोज और कक्षा (Trajectory): यह 1I/ʻOumuamua (2017) और 2I/Borisov (2019) के बाद तीसरा पुष्टि-प्राप्त इंटरस्टेलर पिंड है, जिसे 3I के रूप में निरूपित किया गया है।
    • यह लगभग 57–68 किमी/सेकंड की गति से एक हाइपरबोलिक कक्षा में यात्रा करता है, जो इसके अंतरतारकीय (इंटरस्टेलर) स्रोत की पुष्टि करता है।
  • उत्पत्ति और आयु: इसकी उत्पत्ति आकाशगंगा (या मिल्की वे) की थिक डिस्क से हुई है, जो एक प्राचीन तारों का क्षेत्र है, जो अंतरतारकीय (इंटरस्टेलर) पिंडों से अलग होता है।
    • ओटाउताही-ऑक्सफोर्ड (Ōtautahi–Oxford) मॉडल पर आधारित सिमुलेशनों से संकेत मिलता है कि इस धूमकेतु के सौरमंडल से भी 3 अरब वर्ष पुराना होने की 70% संभावना है। इस आधार पर, यह अब तक देखा गया सबसे प्राचीन धूमकेतु हो सकता है, जिसकी अनुमानित आयु 7 अरब वर्ष से अधिक है।
  • भौतिक और रासायनिक गुण: 3I/ATLAS में एक सक्रिय कोमा (gas और dust की परत) और संभवतः एक पुँछ जैसा आकार देखा गया है। स्पेक्ट्रल विश्लेषण में पानी की बर्फ और जटिल कार्बनिक यौगिकों के प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं।
    • इसका अनुमानित नाभिक आकार 10–30 किमी है, जो इससे पहले खोजे गए इंटरस्टेलर धूमकेतुओं से बड़ा है।
  • महत्त्व: 3I/ATLAS वह पहला इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट (ISO) है जिसे मिल्की वे के "थिक डिस्क" से जोड़ा गया है, जबकि पहले के ISO "थिन डिस्क" से थे।
    • यह प्रारंभिक आकाशगंगा सामग्री की दुर्लभ जानकारी प्रदान करता है, जो ग्रह निर्माण, जैविक रसायन और संभवतः पैनस्पर्मिया के अध्ययन में सहायक हो सकता है।

comet

और पढ़ें… "मदर ऑफ ड्रेगन" धूमकेतु