अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस | 26 Mar 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली ने हाल ही में 21 मार्च, 2024 को "वन और नवाचार: एक बेहतर दुनिया के लिये नए समाधान" विषय के तहत अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया।

  • इस आयोजन का उद्देश्य आगंतुकों के बीच वनों के महत्त्व और हमारे जीवन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी प्रकार के वनों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही इसके प्रति उत्सव मनाने हेतु वर्ष 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया।
    • देशों से वृक्षारोपण अभियान जैसी वनों एवं पेड़ों से संबंधित स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियाँ संचालित करने का आग्रह किया जाता है।
  • वनों पर संयुक्त राष्ट्र मंच, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), तथा अन्य संबंधित संगठन इन प्रयासों को व्यवस्थित करने के लिये सरकारों के साथ सहयोग करते हैं।
  • नवीनतम भारत राज्य वन रिपोर्ट (ISFR), 2021 के अनुसार, भारत का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर था, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है।
    • मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा वन क्षेत्र था, उसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं महाराष्ट्र का स्थान था।
  • भारत की राष्ट्रीय वन नीति, 1988 का लक्ष्य पारिस्थितिक स्थिरता बनाए रखने हेतु कुल भौगोलिक क्षेत्र का कम से कम 33% वन क्षेत्र के अंतर्गत होना है।

और पढ़ें…अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस