भारतीय रेलवे का विद्युतीकरण अभियान | 08 Jan 2026

स्रोत: पी.आई.बी.

भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉड गेज (दो समानांतर रेल पटरियों के आंतरिक किनारों के बीच 1.676 मीटर दूरी) नेटवर्क का 99.2% विद्युतीकृत कर लिया है, जो नवंबर 2025 के 70,001 मार्ग किमी. (RKM) में से 69,427 RKM को कवर करता है, जिससे बुनियादी ढाँचे की वृद्धि को सतत विकास के साथ जोड़ा जा रहा है।

  • ऐतिहासिक महत्त्व: भारत में रेलवे विद्युतीकरण की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई, जब बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनस और कुर्ला हार्बर के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली, जिसने ऊर्जा-कुशल रेल परिवहन की आधारशिला रखी।
  • पिछले दशक में तीव्र वृद्धि: विद्युतीकरण की गति वर्ष 2004–14 में 1.42 किमी./दिन से बढ़कर वर्ष 2019–25 में 15 किमी./दिन से अधिक हो गई। विद्युतीकृत रेलवे पटरियों का हिस्सा वर्ष 2000 के  24% से बढ़कर वर्ष 2024 तक 96% से अधिक और नवंबर 2025 तक 99.2% हो गया।

Pace_of_Railway_Electrification Electrified_Railway_Network

  • राज्य स्तर पर लगभग सार्वभौमिक पहुँच: 25 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में रेलवे नेटवर्क 100% विद्युतीकृत है, जबकि केवल 5 राज्यों (राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और गोवा) में कुल 574 मार्ग किमी. (0.8%) गैर-विद्युतीकृत खंड शेष है।
  • आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ: डीज़ल की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन लगभग 70% अधिक किफायती है और यह  कार्बन उत्सर्जन, वायु प्रदूषण तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को भी काफी हद तक कम करता है।

Benefits_of_Railway_Electrification

  • वैश्विक रेलवे विद्युतीकरण (जून 2025 तक): स्विट्ज़रलैंड 100% रेलवे विद्युतीकरण के साथ आगे है, इसके बाद चीन (82%), स्पेन (67%), जापान (64%), फ्राँस (60%), रूस (52%) और यूनाइटेड किंगडम (39%) का स्थान है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण: नवंबर 2025 तक, भारतीय रेल ने 898 मेगावाट सौर ऊर्जा विकसित की है, जो वर्ष 2014 में 3.68 मेगावाट था, यह सौर क्षमता में लगभग 244 गुना वृद्धि को दर्शाता है। वर्तमान में देश भर के 2,626 रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं।

और पढ़ें: भारतीय रेलवे में सुधार