सरकार ने स्टार्टअप इंडिया FoF 2.0 को अधिसूचित किया | 14 Apr 2026

स्रोत: पीआईबी

हाल ही में सरकार ने स्टार्टअप्स के लिये पूंजी जुटाने और भारत के नवाचार ईकोसिस्टम को सुदृढ़ करने हेतु ₹10,000 करोड़ के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (FoF) 2.0 को अधिसूचित किया है।

  • पृष्ठभूमि: यह स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान के अंतर्गत शुरू किये गए पूर्ववर्ती फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स (FFS 1.0, 2016) पर आधारित है, जिसका उद्देश्य वित्तपोषण अंतराल को दूर करना है।
  • उद्देश्य: घरेलू पूंजी को प्रोत्साहित करना तथा प्रमुख क्षेत्रों में स्टार्टअप्स का समर्थन करना, विशेषकर जहाँ निजी निवेश अभी भी सीमित है।
  • मुख्य विशेषताएँ: यह फंड SEBI-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश फंड्स (AIF) में निवेश करेगा, जो आगे स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं।
    • यह एक खंडित दृष्टिकोण अपनाता है, जिसमें डीप टेक, प्रारंभिक चरण (early-stage), नवोन्मेषी विनिर्माण तथा प्रौद्योगिकी-आधारित स्टार्टअप्स पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
    • यह पूंजी-गहन क्षेत्रों के लिये अधिक योगदान प्रदान करता है तथा बड़े कोष और दीर्घ अवधि वाले AIF के लिये अनुकूलनशीलता भी उपलब्ध कराता है।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: SIDBI (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) इस योजना का संचालन करेगा, साथ ही एक अतिरिक्त कार्यान्वयन एजेंसी की व्यवस्था का प्रावधान भी रखा गया है।
  • शासन संरचना: AIF के चयन की प्रक्रिया वेंचर कैपिटल निवेश समिति (VCIC) द्वारा की जाएगी, जबकि निगरानी और पर्यवेक्षण का कार्य एक सशक्त समिति (Empowered Committee- EC) द्वारा किया जाएगा।
  • समयावधि: यह निवेश 16वीं और 17वीं वित्त आयोग की अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।
  • महत्त्व: यह योजना सरकार और संस्थागत निवेशकों के बीच सह-निवेश (co-investment) हेतु एक समग्र ढाँचा प्रदान करती है। इसमें क्षमता निर्माण, मेंटरशिप और नियामकीय सहायता जैसे ईकोसिस्टम  समर्थन के प्रावधान भी शामिल हैं।

और पढ़ें: स्टार्टअप की मदद के लिये स्थापित कोष