मुंबई में पहला ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन | 02 Apr 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

मुंबई को भारत के पहले ट्राई-सर्विस कॉमन डिफेंस स्टेशन में स्थापित करने के लिये सशस्त्र बल एक महत्त्वपूर्ण पहल शुरू करने की योजना बना रही है, यह थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच सामंजस्य हासिल करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

  • इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य एकीकृत नेतृत्व ढाँचे के तहत रसद, बुनियादी ढाँचे, मरम्मत और रखरखाव तथा आपूर्ति सहित तीनों सेवाओं की सभी सुविधाओं एवं संसाधनों को समेकित करना है।
    • वर्तमान में, मुंबई में तीनों सेनाओं के अलग-अलग विंग हैं, जो स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं।
    • नौसेना, मुंबई में अपनी पर्याप्त उपस्थिति के साथ, इस नए एकीकृत सेटअप में मुख्य भूमिका निभाएगी।
  • कोयंबटूर के पास स्थित सुलूर और गुवाहाटी को दूसरे तथा तीसरे आम रक्षा स्टेशनों के लिये स्थल के रूप में चुने जाने की उम्मीद है।
  • वर्तमान में भारत में कोई सामान्य रक्षा स्टेशन नहीं हैं। अंडमान और निकोबार कमांड एक पूर्ण कमांड है जिसे वर्ष 2001 में त्रि-सेवा कमांड के रूप में स्थापित किया गया था।

और पढ़ें: रक्षा बलों के बीच एकीकरण