फिंगर लेक्स | 09 Oct 2025
वैज्ञानिक सिनेका झील (फिंगर लेक्स में से एक) की तलहटी में हाल ही में खोजे गए क्रेटरों की जाँच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ये मीथेन या अन्य गैसें उत्सर्जित करते हैं, जो रहस्यमय "सिनेका गन्स" ध्वनियों की उत्पत्ति के लिये ज़िम्मेदार हो सकती हैं।
- सेनेका झील, न्यूयॉर्क के फिंगर लेक्स में से एक है, जो रहस्यमय गूँजती ध्वनियों के लिये प्रसिद्ध है, जिन्हें आमतौर पर सेनेका गन्स या सेनेका ड्रम्स कहा जाता है।
फिंगर लेक्स:
- परिचय: फिंगर लेक्स उत्तरी-दक्षिणी दिशा में लंबी, संकीर्ण और समानांतर 11 झीलों का समूह हैं, जिनका नाम मानचित्र पर उनकी उॅंगली जैसी आकृति के कारण रखा गया है।
- सबसे बड़ी दो फिंगर लेक्स, सेनेका और कैयूगा, उत्तरी अमेरिका की सबसे गहरी झीलों में शामिल हैं।
- भू-वैज्ञानिक निर्माण: ये झीलें प्लायसिन युग के दौरान आगे बढ़ते हिमनदों द्वारा निर्मित हुईं, जब संकीर्ण, V-आकार की नदी घाटियों को ग्लेशियल स्कॉरिंग (हिमनदी कटाई) की प्रक्रिया के माध्यम से U-आकार की खाई में परिवर्तित किया गया है।
- हिमोढ़ (चट्टान और मलबे के ढेर) झीलों के दक्षिणी किनारे पर ग्लेशियर की अंतिम सीमाओं का संकेत देते हैं, जबकि ड्रमलिन (ऑंसू के आकार की टीलियाँ) गतिशील बर्फ के नीचे बनती हैं और झीलों के उत्तर में लंबी पट्टियों के रूप में दिखाई देती हैं।
- मिलांकॉविच चक्रों की भूमिका: इन ग्लेशियरों की वृद्धि और क्षय लंबे समय तक चलने वाले वैश्विक जलवायु के कक्षीय परिवर्तनों, जिन्हें मिलांकॉविच चक्र कहा जाता है, से प्रेरित थे।
- झील बेसिनों का निर्माण: ग्लेशियर के पीछे हटने पर पीछे छोड़े गए मलबे के ढेर, जिन्हें रेसेशनल मोरेन कहा जाता है, प्राकृतिक बाँध का कार्य करते हैं। ये ढेर घाटियों में पानी को रोकते हैं, जिससे आधुनिक झीलों का निर्माण होता है।
और पढ़ें: पृथ्वी पर भू-आकृति: भाग 2 |