सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ | 07 Dec 2021

हाल ही में भारत और मालदीव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ के 11वें संस्करण का आयोजन मालदीव के कढधू द्वीप में शुरू किया गया है।

  • इससे पहले भारत, मालदीव और श्रीलंका को शामिल करते हुए द्विवार्षिक त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'दोस्ती' का 15वाँ संस्करण मालदीव में आयोजित किया गया था।

Maldives

प्रमुख बिंदु

  • भारत और मालदीव वर्ष 2009 से अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का आयोजन कर रहे हैं, मालदीव की भाषा में इसका अर्थ ‘मित्र’ है।
  • 14 दिनों का संयुक्त अभ्यास भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत एक अर्द्ध-नगरीय क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिये दोनों देशों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • इस वर्ष के अभ्यास में रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिये सांस्कृतिक और खेल गतिविधियाँ भी इसमें शामिल होंगी। हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती सुरक्षा गतिशीलता के बीच मालदीव के साथ भारत के संबंधों को मज़बूत करने में यह अभ्यास एक लंबा सफर तय करेगा।