अभ्यास साइक्लोन | 14 Feb 2025
स्रोत: द हिंदू
भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन का तीसरा संस्करण राजस्थान में शुरू हुआ।
अभ्यास साइक्लोन के बारे में:
- वार्षिक अभ्यास: भारत और मिस्र में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है, जिसका अंतिम संस्करण मिस्र में (जनवरी 2024) आयोजित किया गया था।
- उद्देश्य:
- भारत और मिस्र के बीच सैन्य संबंधों को मज़बूत करना।
- अंतर-संचालन क्षमता, संयुक्त परिचालन क्षमताओं में वृद्धि तथा विशेष युद्ध संचालन रणनीति का आदान-प्रदान।
- संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुरूप रेगिस्तानी/अर्द्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान।
 
भारत और मिस्र:
- मोस्ट फेवर्ड नेशन क्लॉज पर आधारित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (वर्ष 1978) के साथ भारत, अफ्रीका में मिस्र के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में से एक है।
- भारत और मिस्र ने वर्ष 2023 में राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग पर आधारित रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की।
भारत के साथ संयुक्त अभ्यास:
| देश | अभ्यास | 
| ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रा हिंद | 
| बांग्लादेश | सम्प्रीति | 
| चीन | हैंड इन हैंड | 
| फ्राँस | शक्ति | 
| इंडोनेशिया | गरुड़ शक्ति | 
| कज़ाखस्तान | प्रबल दोस्त्यक | 
| किर्गिज़स्तान | खंजर | 
| मालदीव | एकुवेरिन | 
| मंगोलिया | नोमडिक एलीफैंट | 
| म्याँमार | इंबेक्स(IMBEX) | 
| नेपाल | सूर्य किरण | 
| ओमान | अल-नजाह | 
| रूस | इंद्र | 
| सेशल्स | लामितिये | 
| श्रीलंका | मित्र शक्ति | 
| थाईलैंड | मैत्री | 
| ब्रिटेन | अजय वाॅरियर | 
| संयुक्त राज्य अमेरिका | युद्धाभ्यास, वज्र प्रहार | 
अधिक पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास
