युद्धाभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 | 28 Jul 2025

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत और सिंगापुर के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र का 14वाँ संस्करण 28 जुलाई, 2025 को जोधपुर में शुरू हुआ।

  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिये संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ करना और संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता एवं संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं में वृद्धि करना है।
  • संयुक्त भागीदार: इसमें भारत की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट और सिंगापुर की 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड की 42 सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट शामिल हैं।
  • वर्ष 2005 में पहली बार शुरू किया गया वार्षिक बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास भारत और सिंगापुर के बीच गहरे सैन्य संबंधों को दर्शाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र अध्याय VII (UN Chapter VII) अंतर्राष्ट्रीय शांति प्रवर्तन के लिये सैन्य/गैर-सैन्य कार्रवाइयों (प्रतिबंध, नाकाबंदी, सैन्य तैनाती) को अधिकृत करता है।

और पढ़ें: भारत-सिंगापुर संबंध