इंग्लिश चैनल | 26 Apr 2024

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में ब्रिटिश संसद द्वारा इंग्लिश चैनल पार करने से संबंधित ब्रिटिश संसद द्वारा एक विवादास्पद कानून पारित किया गया। यह कानून ब्रिटेन में शरण चाहने वालों को रवांडा में निर्वासित करने की अनुमति देगा। विदित हो कुछ समय पूर्व इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

  • UK सरकार के अनुसार, प्रवासियों और तस्करी गिरोहों पर रोक लगाने के लिये नए कानून बनाने की ज़रूरत है।

इंग्लिश चैनल:

  • यह अटलांटिक महासागर की एक शाखा है जो दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्राँस से अलग करती है।
  • यह अपने उत्तरपूर्वी सिरे पर डोवर जलडमरूमध्य के माध्यम से उत्तरी सागर के दक्षिणी भाग से जुड़ा हुआ है
  • यह लगभग 560 किमी लंबा है और इसकी चौड़ाई 34 किमी से लेकर डोवर जलडमरूमध्य में 240 किमी तक है। यह दुनिया का सबसे व्यस्त शिपिंग क्षेत्र है।
  • यह ब्रिटेन के नौसैनिक महाशक्ति बनने में एक महत्त्वपूर्ण कारक था और इसका उपयोग ब्रिटेन ने एक प्राकृतिक रक्षा तंत्र के रूप में किया तथा नेपोलियन युद्धों एवं द्वितीय विश्व युद्ध में एडॉल्फ हिटलर जैसे आक्रमणकारियों के आक्रमणों को रोका।
  • दो प्रमुख संस्कृतियाँ हैं, उत्तरी चैनल तट पर अंग्रेज़ी और दक्षिण में फ्रेंच
  • समुद्र के अंदर 50.46-किलोमीटर लंबी एक रेलवे सुरंग है जिसे चैनल टनल के नाम से जाना जाता है।
    • इसे वर्ष 1994 में शुरू किया गया था। यह इंग्लिश चैनल के नीचे डोवर जलडमरूमध्य में फोकस्टोन (इंग्लैंड) को कोक्वेल्स (फ्राँस) से जोड़ता है।

English channel

और पढ़ें: UK की उत्तरी सागर ड्रिलिंग