इस्टर्न स्वैंप डियर | 20 Jan 2022

हाल ही में काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व (असम) में सुभेद्य इस्टर्न स्वैंप डियर की आबादी में गिरावट आई है। इस्टर्न स्वैंप डियर दक्षिण एशिया में अन्य स्थानों से विलुप्त हो गया है।

  • वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में आईं बाढ़ों को इस गिरावट का कारण माना जा सकता है।
  • हालाँकि, इसका सकारात्मक पक्ष यह है कि ‘स्टर्न स्वैंप डियर’ अब काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पाया जाता है, जैसे कि ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और लाओखोवा-बुराचापोरी वन्यजीव अभयारण्य (असम)।

प्रमुख बिंदु

  • दलदली हिरण के बारे में: भारतीय उपमहाद्वीप में दलदली हिरण  की तीन उप-प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
    • पश्चिमी दलदली हिरण   (Rucervus duvaucelii) नेपाल में पाया जाता है।
    • मध्य और उत्तर भारत में पाए जाने वाले दक्षिणी दलदली हिरण /हार्ड ग्राउंड बारासिंघा (Rucervus duvaucelii branderi)।
    • काजीरंगा (असम) और दुधवा राष्ट्रीय उद्यानों (उत्तर प्रदेश) में पाए जाने वाले पूर्वी दलदली हिरण (Rucervus duvaucelii ranjitsinhi)।

Swamp-Deer

स्रोत: द हिंदू