डेफएक्सपो- 2022 | 05 Mar 2022

हाल ही में प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही रसद समस्याओं के कारण डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • यह डेफएक्सपो का 12वाँ संस्करण था जिसका आयोजन मार्च 2022 में गुजरात के गांधीनगर में होना था।
    • डेफएक्सपो का 11वाँ संस्करण वर्ष 2020 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया गया था।
  • डेफएक्सपो रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें स्थल, जल तथा वायु रक्षा प्रणालियों के साथ-साथ मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाता है।
  • 1 लाख वर्ग मीटर में होने वाला इस साल का डेफएक्सपो 1996 में अपनी स्थापना के बाद से सबसे बड़ा था।
  • इस आयोजन से निवेश को बढ़ावा देने, विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने, प्रौद्योगिकी दोहन के मार्ग की तलाश में मदद मिलने की उम्मीद है तथा  इस प्रकार यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के तहत वर्ष 2024 तक 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस