पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि | 12 Feb 2026
भारत के उपराष्ट्रपति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- परिचय: 25 सितंबर, 1916 को जन्मे पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनेता, दार्शनिक और RSS तथा भारतीय जन संघ (BJS) (जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बना) के विचारक थे।
- योगदान: उन्होंने अंत्योदय पर विशेष बल दिया, अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान तथा सर्वाधिक वंचित वर्गों की आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान केंद्रित किया।
- उनके ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन में कल्याण, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता तथा आत्मनिर्भरता पर विशेष ज़ोर दिया गया।
- मान्यता: 25 सितंबर, 2014 से उनकी जयंती को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के सम्मान में अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 2015 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) का नाम परिवर्तित कर दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रखा गया।
- वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर उनके नाम पर रखा गया।
|
और पढ़ें: संगठन से समृद्धि: DAY-NRLM |
.webp)