नाइजर में तख्तापलट | 08 Aug 2023

नाइजर इस समय राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुज़र रहा है क्योंकि वहाँ हुए सैन्य-तख्तापलट में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति को हटाकर सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

  • नाइजर, बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और सेनेगल का गढ़ साहेल क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता के चलते जातीय संघर्ष हुए हैं।
    • कमज़ोर शासन, भ्रष्टाचार और जातीय संघर्षों के कारण क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने के बहाने यह सैन्य हस्तक्षेप किया गया है।

नाइजर के संदर्भ में मुख्य तथ्य:  

  • भौगोलिक स्थिति:
    • नाइजर, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है, जो अल्जीरिया, लीबिया, चाड, नाइजीरिया, बेनिन, बुर्किना फासो और माली के साथ सीमा साझा करता है।
    • नाइजर का 80% से अधिक भूमि क्षेत्र सहारा रेगिस्तान में स्थित है।
      • नाइजर का नाम नाइजर नदी से लिया गया है, जो इस क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी भाग से होकर बहती है
    • यह पश्चिम अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है और आकार में फ्राँस से लगभग दोगुना है।

राजधानी शहर: नियामी

  • ऐतिहासिक संदर्भ :
    • वर्ष 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक नाइजर एक फ्रांसीसी उपनिवेश था।
    • स्वतंत्रता के बाद के दशकों में देश ने सैन्य तख्तापलट एवं राजनीतिक अस्थिरता की एक शृंखला का अनुभव किया।
  • जलवायु: रेगिस्तान, अधिकतर गर्म, शुष्क, धूल भरी, सुदूर दक्षिण में उष्णकटिबंधीय।
  • अर्थव्यवस्था: नाइजर विश्व के सबसे गरीब देशों में से एक है, यह गरीबी, खाद्य सुरक्षा एवं अल्प विकास से संबंधित चुनौतियों का सामना करता है।
    • हालाँकि यहाँ महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन पाए जाते हैं, जिनमें सोने के खनन भंडार एवं वैश्विक यूरेनियम उत्पादन का एक महत्त्वपूर्ण भाग सम्मिलित है।
    • यहाँ की अर्थव्यवस्था विशेष रूप कृषि प्रधान है, जिसमें निर्वाह खेती तथा पशुधन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • जातीय समूह: हौसा, ज़र्मा-सोंगहाई, तुआरेग, फुलानी, कनुरी, अरब एवं टूबौ।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. हाल के वर्षों में चाड, गिनी, माली और सूडान ने निम्नलिखित में से किस कारण से अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है? (2023)

(A) दुर्लभ पृथ्वी तत्त्वों के समृद्ध भंडार की खोज
(B) चीनी सैन्य अड्डों की स्थापना
(C) सहारा रेगिस्तान का दक्षिण की ओर विस्तार
(D) सफल तख्तापलट

उत्तर: D