दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

CINBAX-II 2026

  • 06 May 2026
  • 13 min read

स्रोत: द हिंदू 

भारतीय सेना कंबोडिया के कंपोंग स्पीयू प्रांत में आयोजित भारत-कंबोडिया संयुक्त सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 के दूसरे संस्करण में भाग ले रही है। इस अभ्यास का पहला संस्करण (CINBAX-I) दिसंबर 2024 में भारत के पुणे में आयोजित किया गया था।

  • शामिल सदस्यों का विवरण: भारत से मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन के 120 सैन्यकर्मी, शाही कंबोडियाई सेना के 160 सैन्यकर्मियों के साथ अभ्यास में शामिल हुए।
  • उद्देश्य: परिचालनात्मक समन्वय प्राप्त करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और शत्रुतापूर्ण सामर्थ्य का सामना करने पर केंद्रित संयुक्त मिशनों के दौरान समन्वय बढ़ाना।
  • प्रमुख क्षेत्र: यह अभ्यास उप-पारंपरिक परिवेशों में प्रति-आतंकवाद (CT) संचालनों पर केंद्रित है, विशेषकर अर्द्ध-नगरीय एवं जंगल क्षेत्रों में।
    • वर्ष 2026 के संस्करण में ड्रोन संचालन, स्नाइपर रणनीति और मोर्टार हैंडलिंग जैसे आधुनिक युद्ध कौशल में प्रशिक्षण शामिल है।
  • जनादेश: यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के ढाँचे के तहत आयोजित किया जाता है, जो आधुनिक संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभ्यासों की गतिशीलता के अनुरूप है।
    • संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अध्याय VII, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने या बहाल करने के लिये बाध्यकारी आर्थिक प्रतिबंधों तथा सैन्य बल सहित निर्णायक कार्रवाई करने का अधिकार प्रदान करता है।
  • रणनीतिक महत्त्व: CINBAX का उद्देश्य भारत की व्यापक सैन्य कूटनीति और एक्ट ईस्ट पॉलिसी, 2014 के तहत भारत एवं कंबोडिया के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना है।

और पढ़ें: भारत-आसियान संबंधों का नया युग 

close
Share Page
images-2
images-2