प्रागैतिहासिक कंकाल अवशेषों से गुणसूत्र संबंधी विकार | 01 Mar 2024

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने लगभग 5,500 वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक कंकाल अवशेषों में गुणसूत्र संबंधी विकारों की पहचान की है, जो प्राचीन आबादी में डाउन सिंड्रोम और एडवर्ड्स सिंड्रोम जैसी आनुवंशिक स्थितियों की उपस्थिति पर प्रकाश डालते हैं।

    • क्रोमोसोमल ट्राइसॉमी वाले व्यक्तियों में एक क्रोमोसोम की तीन प्रतियाँ होती हैं, जिससे डाउन सिंड्रोम (ट्राइसॉमी 21) और एडवर्ड्स सिंड्रोम (ट्राइसॉमी 18) जैसी स्थितियाँ होती हैं।
      • डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है जो तब होती है जब किसी व्यक्ति के पास क्रोमोसोम 21 की एक अतिरिक्त प्रतिलिपि होती है। यह मनुष्यों में सबसे आम गुणसूत्र विसंगति है और बौद्धिक विकलांगता तथा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। 
      • एडवर्ड्स सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है जो तब होती है जब एक बच्चा दो के बजाय गुणसूत्र 18 की तीन प्रतियों के साथ उत्पन्न होता है। यह भ्रूण के विकास के दौरान शारीरिक विकास में देरी का कारण बनता है। 
    • कुछ मामले प्राचीन काल के हैं, जिनमें कांस्य युग (लगभग 2,700 ईसा पूर्व) और नवपाषाण काल ​​(लगभग 3,500 ईसा पूर्व) शामिल हैं।
      • प्रारंभिक लौह युग स्पेन (800-400 ईसा पूर्व) में, डाउन सिंड्रोम के तीन मामले और एडवर्ड्स सिंड्रोम के एक मामले का पता चला था, जो उन समाजों में ट्राइसोमी वाहकों की संभावित उच्च आवृत्ति का सुझाव देता है।                 

    और पढ़ें: भारत में जीनोम अनुक्रमण