बाल गंगाधर तिलक की जयंती | 25 Jul 2025
स्रोत: पी.आई.बी.
23 जुलाई, 2025 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई।
बाल गंगाधर तिलक
- परिचय: 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशांति के जनक के रूप में जाना जाता है।
- लोकमान्य तिलक पूर्ण स्वतंत्रता या स्वराज्य (स्व-शासन) के सबसे प्रारंभिक एवं सबसे मुखर प्रस्तावकों में से एक थे।
- तिलक ने लाला लाजपत राय तथा बिपिन चंद्र पाल के साथ मिलकर लाल-बाल-पाल की तिकड़ी (गरम दल/उग्रपंथी दल) का हिस्सा थे, जो अपनी उग्र राष्ट्रवादी विचारधारा के लिये जानी जाती थी।
- सूरत विभाजन (1907): वर्ष 1907 में सूरत में हुए विभाजन के बाद भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (Indian National Congress- INC) उग्रवादी और उदारवादी दल में विभाजित हो गई।
- मुख्य रूप से बॉम्बे प्रेसीडेंसी के उग्रवादियों ने अध्यक्ष पद के लिये तिलक या लाजपत राय का समर्थन किया, लेकिन रासबिहारी घोष के अध्यक्ष चुने जाने के बाद विभाजन हो गया।
- शिक्षा में योगदान: तिलक डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक (वर्ष 1884) थे, इसके संस्थापक सदस्यों में गोपाल गणेश अगरकर और अन्य भी शामिल थे। इस सोसाइटी के माध्यम से तिलक ने वर्ष 1885 में पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- समाचार पत्र: केसरी (मराठी) और मराठा (अंग्रेज़ी)
- पुस्तकें: गीता रहस्य, द ओरियन और आर्कटिक होम ऑफ द वेद
और पढ़ें: बाल गंगाधर तिलक