बाल्ड ईगल | 29 Jun 2023

अमेरिकी बाल्ड ईगल (वर्ष 1782 से अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी) को वर्ष 2007 में लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची से हटा दिया गया था। तब से इनकी आबादी लगातार बढ़ रही है जिसे संरक्षण के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक माना जाता है।

  • यूएस फिश एंड वाइल्डलाइफ सर्विस की वर्ष 2021 की एक रिपोर्ट से पता चला है कि वर्ष 2009 के बाद से वनों में बाल्ड ईगल की संख्या चार गुना हो गई है।

बाल्ड ईगल के संबंध में मुख्य बिंदु:

  • परिचय:  
    • बाल्ड ईगल का वैज्ञानिक नाम हैलियाएटस ल्यूकोसेफालस (Haliaeetus leucocephalus) है।
  • प्राकृतिक आवास: 
    • बाल्ड ईगल की प्राकृतिक सीमा उत्तरी अमेरिका के अधिकांश भाग को कवर करती है, जिसमें अधिकांश कनाडा, संपूर्ण महाद्वीपीय अमेरिका तथा उत्तरी मैक्सिको शामिल हैं।
    • यह उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला एकमात्र समुद्री ईगल है।
  • विशेषताएँ: 
    • बाल्ड ईगल का औसत जीवन काल 20 से 30 वर्ष होता है।
    • बाल्ड ईगल ऊँचे पेड़ों के शीर्ष पर अपना घोंसला बनाते हैं ताकि अंडे सुरक्षित रहें।
    • मादा बाल्ड ईगल नर की तुलना में थोड़ी बड़ी होती है।
  • भोजन पद्धति: 
    • जीवित मछलियों के अतिरिक्त बाल्ड ईगल अन्य पक्षियों, छोटे स्तनधारियों, साँपों, कछुओं के साथ केकड़ों का भी शिकार करते हैं, साथ ही वे आसानी से सड़ा हुआ मांस (मृत जानवरों का सड़ा मांस) खाते हैं।
  • सुरक्षा की स्थिति:  

नोट: वर्ष1972 में अमेरिका द्वारा डाइक्लोरो-डिफेनिल-ट्राइक्लोरोइथेन (DDT) पर प्रतिबंध बाल्ड ईगल और अन्य वन्यजीव प्रजातियों को इस कीटनाशक के हानिकारक प्रभावों से बचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम था।

  • DDT कृषि में उपयोग किया जाने वाला एक कीटनाशक है। अमेरिका से बाहर के कुछ देश अभी भी मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित करने के लिये DDT का उपयोग करते हैं।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस