भारत से निर्यातित उत्पादों पर टैरिफ (शुल्क) खत्म करेगा ऑस्ट्रेलिया | 30 Dec 2025

स्रोत: द हिंदू

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (Ind-Aus ECTA) के तहत, ऑस्ट्रेलिया 1 जनवरी, 2026 से भारतीय निर्यात के 100% पर बिना शुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान करेगा, जो द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • ECTA, जो दिसंबर, 2022 से लागू है, एक प्रारंभिक लाभ समझौता था, जबकि भारत–ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) के लिये वार्ता वर्तमान में जारी है।
  • प्रभाव: तीन वर्षों में, ECTA ने निर्यात में सतत वृद्धि, व्यापक बाज़ार पहुँच और मज़बूत आपूर्ति शृंखला अनुकूलन सुनिश्चित किया है, जिससे निर्यातक, MSME, किसान एवं श्रमिक लाभान्वित हुए हैं।
  • वृद्धि: भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात वर्ष 2024–25 में 8% बढ़ा, जिससे व्यापार संतुलन में सुधार हुआ। निर्यात में निर्माण, रसायन, वस्त्र, प्लास्टिक, दवा, पेट्रोलियम उत्पाद और रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों में मज़बूत बढ़त देखी गई।
  • कृषि को बढ़ावा: कृषि निर्यात में व्यापक विस्तार देखा गया, विशेष रूप से फल और सब्जियाँ, समुद्री उत्पाद, मसाले तथा कॉफी निर्यात में असाधारण वृद्धि हुई।
  • श्रम-प्रधान क्षेत्रों का समर्थन: पूर्ण टैरिफ हटाने से MSME, किसान और श्रम-प्रधान उद्योगों के लिये नए अवसर खुलने की उम्मीद है, जिससे रोज़गार तथा आय सृजन में वृद्धि होगी।
  • महत्त्व: ECTA ने आपूर्ति शृंखला की मज़बूती, बाज़ार विविधीकरण और भारत के इंडो-पैसिफिक आर्थिक एकीकरण को सुदृढ़ किया है।

और पढ़े: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता