अटल सुरंग | 10 Feb 2022

हाल ही में अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा '10,000 फीट से अधिक ऊँचाई  पर स्थित विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में प्रमाणित किया गया है।

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके, एक ऐसा संगठन है जो प्रामाणिक प्रमाणीकरण के साथ वैश्विक असाधारण रिकॉर्ड को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है।

प्रमुख बिंदु 

अटल सुरंग की विशेषताएंँ:

  • 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 3,000 मीटर की ऊंँचाई से अधिक दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है।
  • यह रोहतांग दर्रे के पश्चिम में एक पहाड़ को काटकर गुज़रती है और यह सोलांग घाटी तथा सिसु के बीच की दूरी को लगभग 46 किमी कम करती है जिसे पूरा कवर करने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है। पहले इन दोनों बिंदुओं के बीच का सफर तय करने में करीब 4 घंटे का समय लगता था।
    • रोहतांग दर्रा (ऊँचाई 3,978 मीटर) हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।
    • यह सुरंग हिमालय के पीर पंजाल रेंज में अवास्थित है।

सुरंग का महत्त्व:

  • कनेक्टिविटी: अटल सुरंग लद्दाख से वर्ष भर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, यह सुरंग वर्ष भर लद्दाख को मनाली और चंडीगढ़ से जोड़ती है, क्योंकि यह रोहतांग दर्रे से गुज़रती है, जो सर्दियों के महीनों में बर्फ से ढका रहता है।
  • सामरिक: यह सुरंग देश के सशस्त्र बलों को सीमावर्ती क्षेत्रों में साल भर की कनेक्टिविटी प्रदान करके एक रणनीतिक लाभ प्रदान करती है।
  • बुनियादी सुविधाएँ: लद्दाख के निवासी जिन्हें स्वास्थ्य देखभाल और खाद्य आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिये भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, वे अब मनाली पहुँच सकते हैं और इस नई सुरंग का उपयोग करके देश के बाकी हिस्सों से जुड़ सकते हैं। पेट्रोल व सब्जी की आपूर्ति जैसी आवश्यक वस्तुएँ भी वर्ष भर उपलब्ध रहेंगी।
  • किसानों के लिये वरदान: यात्रा के समय में कमी से कई लोगों को मदद मिलती है, खासकर उन किसानों को जिनकी मटर और आलू जैसी कीमती फसलें बाज़ार पहुँचने से पहले ट्रकों में नहीं सड़ेंगी।
  • पर्यटन को बढ़ावा: इस क्षेत्र में पर्यटकों के आगमन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है और एक वर्ष से कुछ अधिक समय में घाटी व राज्य ने सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में काफी विकास देखा है।

स्रोत: पी.आई.बी.