अमरावती क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी | 15 Apr 2026
भारत की डीप-टेक महत्त्वाकांक्षाओं और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए आंध्र प्रदेश ने भारत की पहली ओपन-एक्सेस अमरावती क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी (AQRF) का उद्घाटन किया है।
- AQRF: ट्विन सेंटर अमरावती 1S (SRM विश्वविद्यालय, नीरुकोंडा) और अमरावती 1Q (मेधा टावर्स, गन्नवरम) को आधिकारिक तौर पर विश्व क्वांटम दिवस पर लॉन्च किया गया था, जो क्वांटम विज्ञान के 100 वर्षों के उत्सव के साथ मेल खाता है।
- AQRF को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), DRDO और IIT बॉम्बे के साथ-साथ टेक स्टार्टअप्स क्यूबिटेक और क्यूबिट फोर्स के सहयोग से घरेलू स्तर पर विकसित किया गया था।
- मूल उद्देश्य: फैसिलिटी की ओपन-एक्सेस प्रकृति शोधकर्त्ताओं और डीप-टेक कंपनियों को स्वदेशी क्वांटम हार्डवेयर का परीक्षण और प्रमाणन करने की अनुमति देती है, जो क्वांटम प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता के भारत के दृष्टिकोण को महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाती है।
- क्षेत्रीय अनुप्रयोग: यह अवसंरचना दवाओं की खोज, कृषि एवं जलवायु मॉडलिंग जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांति लाने में सक्षम कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करेगी।
- आंध्र प्रदेश का व्यापक डीप-टेक विज़न: राज्य का लक्ष्य अमरावती को 'क्वांटम वैली' के रूप में विकसित करना है।
- अतिरिक्त टेक हब में तिरुपति में एक स्पेस सिटी, ओरवाकल में एक ड्रोन हब और अनंतपुर तथा विशाखापत्तनम में सेमीकंडक्टर एवं मेड-टेक क्लस्टर शामिल हैं।
- विश्व क्वांटम दिवस: विश्व क्वांटम दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है, जो प्लांक स्थिरांक के प्रथम पूर्णांकित अंक 4.14 के रेफेरेंस को प्रदर्शित करता है: 4.1356677×10⁻¹⁵ eV⋅s, जो ऊर्जा और समय का गुणनफल है तथा क्वांटम भौतिकी को नियंत्रित करने वाला मूलभूत स्थिरांक है।