अफ्रीका की ‘बोमा तकनीक’ | 23 Mar 2022

हाल ही में राजस्थान के भरतपुर ज़िले के ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’ में अफ्रीका की ‘बोमा तकनीक’ का प्रयोग किया गया।

  • इसका प्रयोग चीतल या चित्तीदार हिरणों को पकड़ने और उन्हें मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में पहुँचाने के लिये किया गया था, ताकि शिकार के आधार में सुधार किया जा सके।
  • चीतल की IUCN रेड लिस्ट स्थिति ‘कम चिंतनीय’ (Least Concern) है।

‘बोमा कैप्चरिंग तकनीक’ क्या है?

  • बोमा कैप्चरिंग तकनीक अफ्रीका में काफी लोकप्रिय है।
  • इसमें फनल जैसी बाड़ के माध्यम से जानवरों का पीछा करके उन्हें एक बाड़े में में पहुँचाया जाता है।
  • यह फनल एक पशु चयन-सह-लोडिंग संरचना का रूप ले लेता है और इसे जानवरों के लिये अपारदर्शी बनाने के लिये घास की चटाई और हरे रंग के जाल से ढका जाता है, इसमें जानवरों को दूसरे स्थान पर उनके परिवहन के लिये एक बड़े वाहन में रखा जाता है।
  • इस पुरानी तकनीक का उपयोग पहले जंगली हाथियों को पकड़ने हेतु प्रशिक्षण और सेवा के लिये किया जाता था।
  • इस स्थानांतरण अभ्यास को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा अनुमोदित किया गया है।
  • शाकाहारी जीवों के स्थानांतरण से बाघ अभयारण्यों के आसपास ग्रामीण मवेशियों, भेड़ों और बकरियों का शिकार कम होगा।

Boma-Technique

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित प्रमुख बिंदु:

  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पहले भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था।
  • यह राजस्थान राज्य में स्थित है।
  • यह यूनेस्को की विश्व धरोहर और रामसर साइट में शामिल है।
  • ब्रीडिंग ग्राउंड: उत्तरी गोलार्द्ध के दूर-दराज़ के क्षेत्रों से विभिन्न प्रजातियाँ प्रज़नन के लिये इस अभयारण्य में आती हैं। साइबेरियन क्रेन दुर्लभ प्रजातियों में से एक है जिसे अक्सर यहाँ देखा जाता है।
  • जीव: इस क्षेत्र में सियार, सांभर, नीलगाय, जंगली बिल्लियाँ, लकड़बग्घा, जंगली सूअर, साही और नेवला जैसे जानवर पाए जाते हैं।
  • वनस्पति: प्रमुख वनस्पति प्रकार उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन हैं, यहाँ सूखे घास के मैदान के साथ बबूल निलोटिका पाए जाते हैं।
  • नदी: गंभीर और बाणगंगा दो नदियाँ हैं जो इस राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती हैं।

राजस्थान में संरक्षित क्षेत्र:

Rajasthan

विगत वर्षों के प्रश्न:

प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

   वेटलैंड                 नदियों का संगम

  1. हरिके वेटलैंड      -  ब्यासंड सतलुज/सतलुज का संगम
  2. केवलादेव घना     -  बनास और चंबल का संगम
  3. कोलेरू झील      -  मूसी और कृष्णा का संगम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 
(b) केवल 2 और 3 
(c) केवल 1 और 3 
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (a)

स्रोत: द हिंदू