ACC द्वारा नए NMC अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी | 16 Jul 2025

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

डॉ. अभिजात शेठ को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC):

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति है, जो शीर्ष सिविल सेवाओं, विभागीय प्रमुखों, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों के लिये ज़िम्मेदार है।
  • इस समिति में 2 सदस्य होते हैं:
    • प्रधानमंत्री (अध्यक्ष)
    • गृहमंत्री (सदस्य)
  • ACC भारत की 8 कैबिनेट समितियों में से एक है। अन्य समितियाँ हैं:
    • कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति (CCEA)
    • सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (CCS)

    • आवास पर कैबिनेट समिति

    • संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (इसे सुपर-कैबिनेट भी कहा जाता है)
    • राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति
    • निवेश और विकास पर मंत्रिमंडल समिति

    • रोजगार और कौशल विकास पर मंत्रिमंडल समिति

  • कैबिनेट समितियाँ संवैधानिक नहीं हैं (Extra-Constitutional Bodies), बल्कि इन्हें कारोबार संचालन नियम, 1961 (Transaction of Business Rules, 1961) के तहत गठित किया गया है, जो संविधान के अनुच्छेद 77(3) से व्युत्पन्न हैं।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC):

  • परिचय: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) भारत में चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अभ्यास के लिए सर्वोच्च नियामक संस्था है, जिसकी स्थापना राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत की गई है।
  • सदस्य: इसमें 33 सदस्य होते हैं, जिनमें एक अध्यक्ष, 4 बोर्ड अध्यक्ष, पदेन सदस्य और अंशकालिक सदस्य शामिल होते हैं।
  • उद्देश्य: 
    • किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा सुनिश्चित करना
    • कुशल स्वास्थ्यकर्मी तैयार करना
    • सर्वव्यापी स्वास्थ्य देखभाल (Universal Healthcare) को बढ़ावा देना
    • अनुसंधान को प्रोत्साहित करना
    • पारदर्शी मूल्यांकन करना
    • चिकित्सा रजिस्टर बनाए रखना
    • नैतिक आचरण लागू करना
    • और शिकायत निवारण प्रणाली सुनिश्चित करना।

और पढ़ें: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, कैबिनेट समितियों में नियुक्ति