हिमाचल प्रदेश का 56वाँ राज्य स्थापना दिवस | 27 Jan 2026
प्रधानमंत्री ने 25 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के 56वें राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
हिमाचल प्रदेश
- राज्य स्थापना का विकास: हिमाचल प्रदेश पहले 15 अप्रैल, 1948 को एक चीफ कमिश्नर प्रांत बना, और 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने पर यह पार्ट-C राज्य में परिवर्तित हो गया।
- यह वर्ष 1956 तक पार्ट-C राज्य बना रहा, जब राज्यों के पुनर्गठन आयोग (SRC) ने राज्यों की पार्ट A, B और C श्रेणियों को समाप्त कर दिया।
- 1 नवंबर, 1956 को वर्ष 1953 में गठित SRC की सिफारिशों के आधार पर इसे एक केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
- 1 नवंबर, 1966 को एक बड़ा भौगोलिक परिवर्तन हुआ, जब पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र (जिनमें काँगड़ा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति शामिल हैं) हिमाचल प्रदेश में शामिल किये गए, हालाँकि यह तब भी एक केंद्रशासित प्रदेश ही बना रहा।
- 25 जनवरी, 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह भारत का 18वाँ राज्य बना, जिसे हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1970 के माध्यम से स्थापित किया गया।
- भौगोलिक संदर्भ: "हिमाचल" नाम संस्कृत के "हिमा" (हिम) और "आंचल" (गोद) से लिया गया है। यह जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ सीमाएँ साझा करता है तथा चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी रखता है।
नोट: उत्तर प्रदेश दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, जो राज्य की स्थापना का प्रतीक है। 24 जनवरी, 1950 को ही पूर्ववर्ती 'यूनाइटेड प्रोविंस' का नाम बदलकर 'उत्तर प्रदेश' रखा गया था।
- राज्य सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की आधिकारिक घोषणा वर्ष 2017 में की गई थी, जबकि इसका उद्घाटन समारोह (पहला आयोजन) वर्ष 2018 में आयोजित किया गया था।
|
और पढ़ें: भारत में राज्यों का पुनर्गठन |
.webp)
.webp)