36वें राष्ट्रीय खेल | 01 Oct 2022

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया गया।

36-National_Games

राष्ट्रीय खेल क्या हैं?

  • पृष्ठभूमि: वर्ष 1920 के दशक में राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करने वाले ओलंपिक में राष्ट्रीय खेल शामिल हैं। भारत में राष्ट्रीय खेलों को पहली बार भारतीय ओलंपिक खेलों के रूप में राष्ट्र में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।
    • वर्ष 1924 में अविभाजित पंजाब के लाहौर में भारतीय ओलंपिक खेलों का पहला संस्करण संपन्न हुआ।
    • वर्ष 1940 की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक खेलों को राष्ट्रीय खेलों के रूप में नामित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय राज्यों के एथलीटों को विभिन्न प्रकार के खेलों में शामिल किया जाता है।
  • उद्देश्य:
    • इन्हें भारतीय एथलीटों, खेल संगठनों आदि के लाभ के लिये आयोजित किया जाता है।
    • यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल के बुनियादी ढाँचे के विकास की आवश्यकता के बारे में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बीच जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं।
    • यह खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिये बड़ी संख्या में युवाओं को आकर्षित करता है।
    • इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों में खेल संस्कृति को विकसित करना और उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु खेल के मूल्यों के बारे में शिक्षित करना है।
  • क्षेत्राधिकार: राष्ट्रीय खेलों की अवधि और नियम पूरी तरह से भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकार क्षेत्र में हैं।

36वें राष्ट्रीय खेलों की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

  • आयोजन: सात साल बाद होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीट गुजरात के छह शहरों में 36 खेलों में प्रतिस्पर्द्धा करेंगे।  
  • शुभंकर: 36वें राष्ट्रीय खेलों के लियेआधिकारिक शुभंकर ‘सावज’ (SAVAJ) हैयह खिलाड़ी के व्यक्तित्व के सबसे प्रमुख लक्षणों जैसे- आत्मविश्वास, जोश, प्रेरणा, सफल होने की आंतरिक इच्छा, ध्यान और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित होना अदि पर बल देता है  
    • गुजराती में सावज- तारनहार (તારણાર) का हिंदी में अर्थ है "उद्धारकर्त्ता"। सााज एशियाई शेर का प्रतिनिधित्व है, जो आज केवल भारत के जंगलों में जीवित हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य- 'एक नई दुनिया' है।
  2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे और बेसबॉल खेलों को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपियाड (टोक्यो 2020) को 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया गया था। ओलंपिक खेल वर्ष 1948 से प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किये जाते हैं। हालाँकि टोक्यो ओलंपिक खेल, 2020 के आयोजन को कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 तक के लिये स्थगित कर दिया गया था।
  • ओलंपिक खेल, 2020 के लिये आधिकारिक आदर्श वाक्य- "यूनाइटेड बाय इमोशन"(United by Emotion) था। इस आदर्श वाक्य ने विविध पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने के लिये खेल की क्षमता पर बल दिया और उन्हें इस तरह से जुड़ने एवं जश्न मनाने की अनुमति दी जो प्रचलित मतभेदों से परे हो। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • टोक्यो ओलंपिक खेल, 2020 में रग्बी, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, स्केटबोर्डिंग, हैंडबॉल, सर्फिंग, कराटे, बेसबॉल सहित कुल 46 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया। अत: कथन 2 सही है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस