“फेयर से फुर्सत” निश्चित हवाई किराया योजना | 16 Oct 2025
नागरिक उड्डयन मंत्री ने भारत की सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर द्वारा एक निश्चित हवाई किराया योजना "फेयर से फुर्सत" नामक एक नई पहल शुरू की।
- भारत के विमानन क्षेत्र के गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल में एक नई योजना के माध्यम से सुधार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी, स्थिर और किफायती क्षेत्रीय हवाई किराए को सुनिश्चित करना है।
प्रमुख विशेषताएँ
- निश्चित किराया प्रणाली: यात्रियों को एक ही दिन की बुकिंग के लिये भी एक ही किराया देना होगा।
- उड़ान के साथ संरेखित: यह मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के लिये उड़ान को सुलभ बनाने के उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) मिशन का समर्थन करता है।
- यात्री लाभ: इससे यात्रा लागत में कमी आती है, तनाव कम होता है और छोटे शहरों से पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रोत्साहन मिलता है।
भारत का विमानन क्षेत्र
- भारत के विमानन उद्योग में तेज़ी से विस्तार हुआ है, जिससे यह अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार बन गया है।
- भारत का विमानन राजस्व वित्त वर्ष 2024 में 15-20% और वित्त वर्ष 2025 में 10-15% बढ़ने की उम्मीद है।
- वित्त वर्ष 2022-23 में घरेलू हवाई यातायात 13.5% की वार्षिक वृद्धि के साथ 306.79 मिलियन यात्रियों तक पहुँच गया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात 22.3% की वृद्धि के साथ 69.64 मिलियन यात्रियों तक पहुँचा।
- परिचालन हवाई अड्डों की संख्या वर्ष 2014 में 74 से बढ़कर वर्ष 2024 में 157 हो गई तथा वर्ष 2047 तक इनकी संख्या 350-400 करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना-उड़े देश का आम नागरिक (UDAN) |