डेली अपडेट्स

हिंद महासागर क्षेत्र: साझा सामरिक विज़न | 22 Apr 2020 | अंतर्राष्ट्रीय संबंध

इस Editorial में The Hindu, The Indian Express, Business Line आदि में प्रकाशित लेखों का विश्लेषण किया गया है। इस लेख में हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति के संबंध में चर्चा की गई है। आवश्यकतानुसार, यथास्थान टीम दृष्टि के इनपुट भी शामिल किये गए हैं।

संदर्भ 

“जिसका हिंद महासागर पर नियंत्रण है, उसी का एशिया पर प्रभुत्व है। 20वीं सदी में यह महासागर सातों समुद्रों का आधारभूत है। विश्व की भवितव्यता का निर्णय इसके जल तल पर होगा।”  अल्फ्रेड थेयर महान के शब्दों में हिंद महासागर क्षेत्र के महत्त्व को स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है। थेयर के इस कथन से न केवल हिंद महासागर के ऐतिहासिक महत्त्व का पता चलता है बल्कि उसके भू-राजनीतिक महत्त्व का भी पता चलता है शायद इसी कारण से आज हिंद महासागर में अंतर्राष्ट्रीय महाशक्तियों के बीच नौसैन्य अड्डा बनाने की होड़ लगी है 

वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों ने भारत की छवि को काफी धक्का पहुँचाया था। इस हमले के बाद भारत की तटीय सुरक्षा व्यवस्था और महासागरीय क्षेत्र की बेहद सीमित जानकारी की चिंताजनक स्थिति हमारे सामने आई। इस आतंकवादी हमले ने भारत को अपनी समुद्री रणनीति को नए सिरे से परिभाषित करने के लिये विवश किया जिसकी वजह से समुद्र में होने वाली घटनाओं के ज़मीनी स्तर पर व्यापक प्रभाव की अहमियत समझने में आसानी हुई। इसी के मद्देनज़र वर्ष 2008 से ही भारत सरकार लगातार समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने की दृष्टि से हिंद महासागरीय क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में विशेष रणनीतिक बढ़त को हासिल करने के लिये भारत ने वर्ष 2015 में एक रणनीतिक विज़न ‘सागर’ (Security and Growth for All in the Region -SAGAR) प्रस्तुत किया। वर्तमान में सरकार इसी रणनीतिक विज़न पर कार्य कर रही है।  

इस आलेख में हिंद महासागर की भौगोलिक स्थिति को समझने के साथ ही इसके भू-राजनीतिक महत्त्व को भी समझने का प्रयास किया जाएगा तथा हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक बढ़त के लिये विभिन्न सुझावों पर भी विमर्श किया जाएगा।

हिंद महासागर की भौगोलिक स्थिति  

हिंद महासागरीय क्षेत्र एक उभरती हुई शक्ति कैसे?

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की भूमिका:

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति 

क्या है सागर पहल? 

हिंद महासागर क्षेत्रीय सहयोग संघ

उद्देश्य

हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हेतु सुझाव

प्रश्न- हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की उपस्थिति का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि किस प्रकार भारत इस क्षेत्र में अपनी पहुँच में विस्तार कर सकता है?