कैटेलोनियन अशांति | 19 Oct 2019

प्रीलिम्स के लिये:

कैटेलोनिया, आईबेरियन प्रायद्वीप की मानचित्रण स्थिति

चर्चा में क्यों?

कैटेलोनिया (Catalonia) में अलगाववादी नेताओं की गिरफ्तारी के कारण हुए विवाद में लगभग 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Catalonia

पृष्ठभूमि

  • कैटेलोनिया (Catalonia) का इतिहास लगभग 1,000 वर्ष पुराना है तथा इसकी अपनी भाषा, संसद, झंडा और राष्ट्रगान है
  • यह उत्तर-पूर्वी स्पेन में आईबेरियन प्रायद्वीप में एक अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र है।
  • स्पैनिश गृह युद्ध (1936-1939) से पहले, कैटेलोनिया स्वायत्त था।
  • वर्ष 1939-1975 तक फ्रांसिस्को फ्रैंको की सैन्य सरकार के तहत कैटलन संस्कृति को दबा दिया गया था।
  • कैटलन (Catalan) की पहचान जैसे कि कैस्टल या मानव टावरों को प्रतिबंधित कर दिया गया और वहाँ के क्षेत्रों को उनके बच्चों के लिये स्पैनिश नाम चुनने हेतु मजबूर किया गया।
  • फ्रेंको की मृत्यु के बाद इस क्षेत्र को वर्ष 1978 में संविधान के तहत फिर से स्वायत्तता दे दी गई और नए लोकतांत्रिक स्पेन के हिस्से के रूप में समृद्ध किया गया।
  • वर्ष 2006 के एक कानून के तहत कैटेलोनिया को और अधिक शक्तियाँ प्रदान कर इसकी वित्तीय ताकत को बढ़ा दिया और इसे "राष्ट्र" के रूप में वर्णित किया गया, लेकिन स्पेन की संवैधानिक अदालत ने वर्ष 2010 में इसमें फिर से उलटफेर कर दिया।

स्वतंत्रता की मांग

  • कैटलन (Catalan) क्षेत्र लंबे समय से अपनी समुद्री शक्ति, वस्त्रों के व्यापार आदि के लिये स्पेन का औद्योगिक क्षेत्र रहा है, वही वर्तमान में यह अपनी वित्तीय सेवाओं और उच्च तकनीकी कंपनियों के कारण स्पेन के लिये एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है।
  • कैटलन राष्ट्रवादियों (Catalan Nationalists) की लंबे समय से यही शिकायत रही है कि स्पेन के गरीब हिस्सों में उनका क्षेत्र बहुत अधिक धन भेजता है, जबकि स्पेन से बहुत कम धन प्राप्त होता है।
  • वे इस बात का दावा भी करते हैं कि वर्ष 2010 में स्पेन की स्वायत्त स्थिति में परिवर्तन ने कैटलन (Catalan) की पहचान को भी कम कर दिया है।

वर्ष 2017 का कैटेलोनियन जनमत संग्रह

  • जनमत संग्रह अक्टूबर 2017 में किया गया था जिसमें 43% मतदान हुआ, इसमें से कैटेलोनियन ने स्वतंत्रता के लिये 90% मतदान किया था।
  • उस समय यह आरोप लगाया गया कि स्पैनिश राष्ट्रीय पुलिस ने लोगों को मतदान करने से रोकने की कोशिश की जिसके कारण व्यापक हिंसा हुई।
  • स्पेन की केंद्र सरकार द्वारा जनमत संग्रह को इस आधार पर अवैध घोषित कर दिया गया कि यह व्यापक पैमाने पर हिंसा का कारण बना।
  • जनमत संग्रह ने देश को एक बड़े संवैधानिक संकट में डाल दिया है।

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स